फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: लॉकअप के हुए 200 मिलियन व्यूज, कंगना बोलीं- चंगू-मंगू सेना और उनके पापा 'जो' छुप-छुपकर रोने वाले हैं

Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut mentioned Karan Johar in her latest Instagram Stories Lock Upp hits 200 million views
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के शो लॉक अप ने 30 दिन में ही 200 मिलियन व्यूज़ को पार कर लिया है। कंगना इस खबर से बेहद खुश हैं। कंगना के साथ-साथ शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के पांच भी जमीं पर नहीं हैं। इस शो में हर दिन कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से यह दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गया है। शनिवार और रविवार को जजमेंट डे होता है इस दिन कंगना शो में नजर आती हैं, और कैदियों से बातचीत करती हैं। कंगना से हाल ही में शो के 200 मिलियन व्यूज मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट की है।

Kangana Ranaut mentioned Karan Johar in her latest Instagram Stories Lock Upp hits 200 million views
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा, "सारी चंगू-मंगू सेना/ क्रूएला की मीडिया/ साथ में...उनके पापा जो (करण जौहर) छुप-छुपकर रोने वाले हैं। इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या… तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो।’ कंगना ने यहां बिना नाम लिए करण जौहर पर निशाना साधा है।'' कंगना की यह इंस्टाग्राम स्टोरी लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

Kangana Ranaut mentioned Karan Johar in her latest Instagram Stories Lock Upp hits 200 million views
करण और कंगना

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने करण जौहर को निशाने पर लिया हो। कंगना तो करण के शो कॉपी विद करण में भी उनको नेपोटिज्म का जिम्मेदार ठहरा चुकी है। कंगना रणौत ने करण जौहर को मूवी माफिया भी कहा था। उन्होंने कहा था कि करण लोगों का करियर का बर्बाद कर के खुद आराम से घूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut mentioned Karan Johar in her latest Instagram Stories Lock Upp hits 200 million views
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

ये बात तो हम सभी जानते ही हैं कि कंगना मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं, वे जो बोलती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। ये शो जब से प्रसारित हुआ है तब से ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला रियलिटी शो बन चुका है। 24 घंटे स्ट्रीम होने वाले इस शो में दर्शकों को लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस, तकरार और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। यह शो ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed