{"_id":"626e2863a0aaf45b311cfcc1","slug":"lock-upp-anjali-arora-finally-confesses-feelings-for-munawar-faruqui-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: मां की चेतावनी के बाद भी अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी के लिए जाहिर की अपनी फीलिंग, सबके सामने कही ये बात","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: मां की चेतावनी के बाद भी अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी के लिए जाहिर की अपनी फीलिंग, सबके सामने कही ये बात
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जब से शुरू हुआ है तब से चर्चाओं में बना हुआ है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस शो में कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बडे़ खुलासे भी किए हैं। इन सबके बीच शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी भी अपने लव एंगल की वजह से फैंस के चहेते बने हुए हैं। वहीं, अब अंजलि ने मुनव्वर के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जजमेंट डे वाले दिन शो में कुछ मीडियाकर्मियों ने एंट्री की। इस दौरान सभी ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। इसी मौके पर एक जर्नलिस्ट के निशाने पर अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी का लव एंगल आया। जर्नलिस्ट ने मुनव्वर और अंजलि से कहा कि दोनों अपनी केमिस्ट्री और मजबूत दोस्ती की वजह से शो के सबसे प्यारे कंटेस्टेंट थे। उन्होंने दोनों से सवाल किया, 'क्या आपको कभी रोमांटिक फील हुआ।'
3 of 4
अंजली अरोड़ा और कंगना रणौत
- फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, बिल्कुल भी नहीं। यह सब प्रेक्टिकल है।' वहीं, अंजलि ने इस पर कुछ अलग ही जवाब दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। अंजलि ने इस पर हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हां, मुझे फील हुआ है।' अंजलि और मुनव्वर फारूकी के जवाब पर कंगना रणौत कमेंट करती हैं, 'मुनव्वर बस लेता है देता नहीं है।' अंजलि से यह भी पूछा, 'क्या तुमने उस भावना को दबा दिया?' इस पर अंजलि ने कहा, 'हां, मेरी बाहर की जिंदगी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Munjali
- फोटो : Social media
बीते दिनों, अंजलि और मुनव्वर को शो में धीरे-धीरे बातें करते हुए देखा गया था। इस दौरान अंजलि ने मुनव्वर को आई लव यू भी कहा था। इस बातचीत के दौरान अंजलि ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे। इस पर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है, 'परेशान हो गया ना?' मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं कि मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं। अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को 'आई लव यू' कहते हैं, जिसपर मुनव्वर शरमा जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।