शुक्रवार को रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘मिथ्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर डार्क वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज की कहानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ओटीटी पर उपलब्ध इस वेब सीरीज को अगर आप इस वीकेंड देखने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले यहां दिए गए सोशल मीडिया रिव्यू को जरूर पढ़ लें...
Mithya Review: प्रशंसकों ने हुमा कुरैशी की ‘मिथ्या’ को दी मिली-जुली प्रतिक्रिया, अवंतिका दसानी के अभिनय ने किया प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का प्लॉट
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जूही एक लेख के लिए अपनी ही विद्यार्थी रिया पर नकल करने का इलजाम लगाती हैं। इसी बीच एक हत्या होती है और साजिशों का दौर शुरू हो जाता है। यह हत्या किसी और की नहीं बल्कि जूही के पति नील अधिकारी उर्फ परमब्रत की होती है। साजिशों के घेरे में जूही और रिया दोनों ही फंस जाते हैं। लेकिन सीरीज के अंत में असली कातिल का पता चल जाता है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मिथ्या' अब स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। काफी समय से हुमा कुरैशी की सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही है। इस थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ में हुमा कुरैशी ने डार्जलिंग के एक कॉलेज के प्राेफेसर जूही अधिकारी का किरदार निभाया है। वहीं अवंतिका दसानी अमीर बाप की बिगड़ी बेटी का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं, जो जूही अधिकारी के ही कॉलेज में दाखिला लेजी है।
मिथ्या सोशल मीडिया रिव्यू
शुक्रवार यानी आज हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। कई प्रशंसक ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि इस वीकेंड के लिए यह ओटीटी पर उपलब्ध सबसे अच्छा कंटेंट है। वहीं कुछ यूजर्स सीरीज में हुमा कुरैशी के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसकों ने अभिनेत्री अवंतिका दासानी के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने श्रृंखला के साथ काव्यात्मक न्याय किया है। दूसरी ओर, कुछ प्रशंसक श्रृंखला से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने लिखा कि यह सीरीज बहुत खराब है। वहीं कुछ ने लिखा कि धीरे-धीरे बॉलीवुड में बदलाव आ रहा है। अब ओटीटी पर मौजूद सीरीज में से ज्यादातर में महिलाओं को मुख्य भूमिका में लिया जा रहा है।
मिथ्या कास्ट
जूही अधिकारी की भूमिका निभाने वाली हुमा कुरैशी के अलावा, शो के अन्य कलाकारों में के.सी. आनंद त्यागी के रूप में शंकर, आसिफ रेजा खान, रजित कपूर, नील अधिकारी के रूप में परमब्रत चट्टोपाध्याय, विशाल के रूप में इंद्रनील सेनगुप्ता, राजगुरु के रूप में समीर सोनी और रिया के रूप में अवंतिका दासानी हैं।