फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: क्या आश्रम के चौथे सीजन में नजर आने वाले हैं नाना पाटेकर? जानिए क्या है इस वायरल खबर का सच

Sat, 18 Jun 2022 10:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Nana Patekar Comeback Actor Will be working in Prakash Jha next Laal Batti not in Ashram 4
आश्रम और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार नाना पाटेकर काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। दर्शकों ने आखिरी बार अभिनेता को 2020 में आई फिल्म 'इट्स माय लाइफ' में देखा था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि नाना पाटेकर दो साल बाद प्रकाश झा की वेब सीरीज के जरिए सिनेमा जगत में कमबैक करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि नाना पाटेकर वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन के जरिए वापसी करेंगे। हालांकि इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुए नाना पाटेकर ने खुद ही अपने कमबैक प्रोजेक्ट की जानकारी साझा कर दी है।

Nana Patekar Comeback Actor Will be working in Prakash Jha next Laal Batti not in Ashram 4
नाना पाटेकर

नाना पाटेकर ने किया खुलासा
जी हां, नाना पाटेकर ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह आश्रम के चौथे सीजन से नहीं बल्कि जल्द रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'लाल बत्ती' से कमबैक करने जा रहे हैं। इस सीरीज के जरिए नाना पाटेकर और प्रकाश झा फिर एक बार साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' में साथ काम कर चुके हैं।

Nana Patekar Comeback Actor Will be working in Prakash Jha next Laal Batti not in Ashram 4
nana patekar

कैसा होगा नाना पाटेकर का किरदार?
इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हुए नाना पाटेकर ने खुलासा किया कि प्रकाश झा की 'लाल बत्ती' एक सोशियो पॉलिटिकल वेब सीरीज है। जिसमें राजनीति के काले पन्नों को उजागर किया जाएगा। बता दें कि इस सीरीज में नाना पाटेकर एक राजनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar Comeback Actor Will be working in Prakash Jha next Laal Batti not in Ashram 4
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगा आश्रम का चौथा सीजन
'आश्रम 3' के साथ ही मेकर्स ने अगले सीजन का टीजर भी जारी कर दिया है। जिससे साफ है कि 'आश्रम 3' के बाद अब इसका नया सीजन भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा। इस टीजर में बॉबी देओल के रूप में काशीपुर वाले बाबा निराला लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है। 1 मिनट के इस टीजर में लोगों की भीड़ है और बाबा निराला का धांसू अंदाज है। हर कोई बाबा के जयकारे लगा रहा है। इसके बाद वह बोलते हैं, 'भगवान हम हैं, तुम्हारे कानों से ऊपर स्वर्ग बनाया है मैंने, भगवान को कैसे अरेस्ट कर सकते हो।' सीजन 4 में पम्मी पहलवान भी होगी, जिसकी झलक इस टीजर में दिखाई है। पम्मी की आश्रम में वापसी होगी और वह दुल्हन अवतार में दिख रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed