फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farzi 2: जल्द रिलीज होगा वेब सीरीज 'फर्जी' का सीक्वल, शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा

Tue, 28 Feb 2023 03:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Feb 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor confirms farzi season 2 actor said hoga lekin in cheezon mein waqt lagta hai
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अभिनेता के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फर्जी के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माता 'फर्जी' के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी में जुट गए हैं और इस खबर की पुष्टि खुद शाहिद कपूर ने की है।

shahid kapoor confirms farzi season 2 actor said hoga lekin in cheezon mein waqt lagta hai
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शाहिद कपूर एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहा उन्होंने फर्जी के सीजन 2 की पुष्टि की। इस बारे में शाहिद कपूर ने कहा, हां फर्जी का सीजन 2 जरूर आएगा लेकिन चीजों में वक्त लगता है। क्योंकि शो खत्म होने के बाद उसके पोस्ट प्रोडक्शन में एक साल का वक्त लगता है। वो उसको 35-40 भाषाओं में और 200 देशों में रिलीज करते हैं। जब शूटिंग होगी तो सीरीज उसके एक साल के बाद रिलीज होगी। तो मुझे लगता है कि अभी फर्जी का सीजन 2 आने में डेढ़ से दो साल का समय लगेगा। 


इसे भी पढ़ें- R Balki: पैरा क्रिकेट स्टार पर आधारित है आर बाल्की की फिल्म घूमर, कोच की भूमिका में दिखेंगे अभिषेक बच्चन
 
shahid kapoor confirms farzi season 2 actor said hoga lekin in cheezon mein waqt lagta hai
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी में विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और अन्य सितारों ने काम किया है। यह सीरीज 8 एपिसोड की है और हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है। इसका निर्देशन राज और डीके की जोड़ी ने किया है, जो इससे पहले 'द फैमिली मैन' सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor confirms farzi season 2 actor said hoga lekin in cheezon mein waqt lagta hai
फर्जी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की पिछली फिल्म जर्सी साल 2022 में रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब शाहिद कपूर 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed