लेखक, निर्देशक नीरज पांडे का हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम रहा है।‘अ वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ जैसी फिल्मों की कामयाबी की हैट्रिक ने उन्हें हिंदी सिनेमा का नंबर वन निर्देशक बनाया। और, फिर उन्होंने बनाई हैगियोग्राफी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’। ये स्टोरी कैसे बनी, किसने बनाई और क्यों बनाई? इसकी तहकीकात की लंबी कहानी है लेकिन इसके दो साल बाद आई निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ ने बतौर फिल्म निर्देशक उनकी साख पर बड़ा बट्टा लगाया। फिर उन्हें निर्देशक शिवम नायर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर बनाई डिज्नी प्लस हॉटस्टार का देश में डंका बजाने वाली सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’। ये कहानी है रॉ के अधिकारी हिम्मत सिंह की और कहा जाता है कि इस सीरीज के तमाम सूत्र सच्ची घटनाओं से प्रेरित रहे हैं। हिम्मत सिंह विदेश में काम करने वाली देश की खुफिया एजेंसी में इस ओहदे तक कैसे पहुंचा और कैसे उसने देश के दुश्मन बने अपराधियों के मंसूबों को ढेर किया, इसकी तहकीकात होने जा रही है, सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की सीक्वेल ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में जिसका टीजर महानवमी के दिन रिलीज किया गया।
Special Ops 1.5: 55 वर्षीय के के मेनन ऐसे बने 25 साल के हिम्मत सिंह, देखिए मिनी सीरीज का खास टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर किसी सीरीज की सीक्वेल के साथ दो का अंक जुड़ा होता है लेकिन सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के सीक्वेल के साथ आधा नंबर कम जानबूझकर रखा गया है दरअसल नीरज ने ये सीरीज अपनी पिछली सीरीज के सभी किरदारों को लेकर नहीं बनाई है। ये सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की अलग से निकली एक शाखा है जिसमें सिर्फ हिम्मत सिंह के शुरुआती दिनों से लेकर पिछली सीरीज में उनके अहम रोल तक की कहानी दिखाई जाएगी। ये एक फिल्म की तरह बनी मिनी सीरीज है और बताते हैं कि इसके सिर्फ तीन एपीसोड ही होंगे।
नीरज पांडे और शिवम नायर निर्देशित मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ दर्शकों को हिम्मत सिंह कैसे बना, यह दिखाने के लिए समय में वापस ले जाएगी। नीरज पांडे रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की दिलचस्प कहानी के साथ स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। पिछले सीज़न में दिखाया गया कि हिम्मत सिंह अपने मिशन की सफलता के लिए कुछ भी कर सकता है। अब मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ दर्शकों को अतीत में वहां लेकर जाएगr, जहां से एक युवा रॉ एजेंट के साथ इस सबकी शुरुआत हुई। 55 साल के हो चुके के के मेनन ने इस सीरीज में हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है और गुरुवार को रिलीज मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ के टीजर में उन्हें युवा दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ये साफ नजर आता है।