एमएक्स प्लेयर जल्द ही दर्शकों के लिए 4 लाख की आबादी वाले एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी पर वेब सीरीज लेकर आ रहा हैं। इस सीरीज का नाम 'धारावी बैंक' है। शो में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में सुनील शेट्टी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि सुनील का ऐसा रूप दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मेकर्स का दावा है कि उनकी यह सीरीज लोगों को जरूर पसंद आएगी।
Dharavi Bank: डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार सुनील शेट्टी, लोगों के सामने लाएंगे झुग्गियों की अनकही कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस क्राइम और थ्रिलर बेस्ड सीरीज में सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले विवेक कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सीरीज में दोनों ही एक्टर्स के किरदार लोगों को हैरान कर देंगे।
रियल लोकेशन पर हुई है शूटिंग
इस सीरीज की अधिकांश शूटिंग धारावी इलाके और वहां बसी हुईं झोपड़ियों में हुई है। अपराध और रहस्य से भरी हुई इस वेब सीरीज का निर्देशन सुमित कक्कड़ ने किया है। इस अपकमिंग सीरीज के बारे में एमएक्स प्लेयर के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने बताया कि धारावी बैंक एक ऐसी क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है जो आपको अंत तक बांध कर रखेगी। इसमें कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे जिससे आप अंदाजा नही लगा पाएंगे कि अगले पल क्या होने वाला है। हमने एक पूरा हूबहू माहौल और परिवेश ऐसा बनाया जो हमारी कहानी से मैच हो और इसके लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि इतने बड़ी कास्ट और क्रू की कड़ी मेहनत और निष्ठा के जरिए ये कहानी लोगों के सामने आ पाएगी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील को साल 2021 में फिल्म मुंबई सागा में गेस्ट अपीरियंस में देखा गया था। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म मरक्कड़ः लॉयन द अरेबियन सी में देखा गया था। साथ ही वह तेलुगू फिल्म मोसागल्लु में भी काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी।