फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turning Red: बच्चों के लिए मनोरंजन का खजाना, इस दिन रिलीज होगी टर्निंग रेड

Sun, 06 Mar 2022 04:25 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Turning Red will release on March 11 on Disney Plus Hotstar in English, Hindi, Tamil, Telugu and Malayalam
टर्निंग रेड-डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : insta-pixarturningred

डिज्नी प्लस हॉटस्टार और पिक्सर की मूवी 'टर्निंग रेड' की रिलीज डेट सामने आ गई है। जहां टर्निंग रेड में दमदार कहानी है तो वहीं इसके कैरेक्टर्स बच्चों के लिए बेहद पसंद आने वाले हैं। इस तरह से डिज्नी प्लस हॉटस्टार और पिक्सर की ये मूवी बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी मजेदार होने वाली है। 'टर्निंग रेड' की कहानी एक 13 साल की लड़की पर आधारित हैं, जो अपनी मां की आज्ञाकारी बेटी है तो वहीं किशोरावस्था के जोश और उत्साह से भरी हुई है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है, जो इसे मनोरंजक बनाता है। 

Turning Red will release on March 11 on Disney Plus Hotstar in English, Hindi, Tamil, Telugu and Malayalam
टर्निंग रेड-डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : insta-pixarturningred

एक लड़की जो अचानक बन जाती है रेड पांडा
"एम्ब्रेस द पांडा: मेकिंग टर्निंग रेड की कहानी 13 वर्षीय लड़की की कहानी को दिखाती है जो अपनी मां की अच्छी बेटी और उत्साह से लबरेज टीनएजर है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि जब भी वह बहुत उत्तेजित हो जाती है तो उसके शरीर में कुछ बदलाव होते हैं और जिसके बाद एक बड़े लाल पांडा में बदल जाती है।

Turning Red will release on March 11 on Disney Plus Hotstar in English, Hindi, Tamil, Telugu and Malayalam
टर्निंग रेड-डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : insta-pixarturningred

11 मार्च को रिलीज होगी टर्निंग रेड-
डिज्नी हॉटस्टार और पिक्सर मूवीज की मूल विशेषता वाली "टर्निंग रेड" के एक महिला के जीवन को दिखाती है। यह कहानी यह कहानी शक्तिशाली पेशेवर और व्यक्तिगत यात्राओं पर प्रकाश डालती है, जो इस अविश्वसनीय रूप से हास्यपूर्ण, पूरी तरह से संबंधित और गहरी कहानी को पर्दे पर लाती है। 'टर्निंग रेड' को 11 मार्च 2022 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Turning Red will release on March 11 on Disney Plus Hotstar in English, Hindi, Tamil, Telugu and Malayalam
टर्निंग रेड-डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : insta-pixarturningred

टर्निंग रेड, डोमी शी द्वारा है निर्देशित
"एम्ब्रेस द पांडा: मेकिंग टर्निंग रेड" ऑस्कर पुरस्कार विजेता डोमी शी द्वारा निर्देशित हैं, जो एक चीनी और कनाडाई एनिमेटर और स्टोररी बोर्ड कलाकार भी हैं। लिंडसे कोलिन्स द्वारा निर्मित टर्निंग रेड में ओ कोनेल, जॉर्डन फिशर, टॉपर न्गो, ग्रेसन विलन्यूवा बैंड और जोश लेवी जैसे कलाकारों की भूमिकाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed