कंगान रणौत का शो 'लॉकअप' हर दिन नए विवाद खड़ा कर रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स को यहां आपस में भिड़ते हुए देखा जाता है। इन कंटेस्टेंट्स के विवादों की बदौलत ही यह शो सुर्खियों में बना रहता है। इस बार शो में आए वाइल्डकार्ड अजमा फलाह और जीशान खान के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। जब से आजमा फलाह शो का हिस्सा बनी हैं, वह रोज ही किसी न किसी को परेशान करने का तरीका ढूंढ लेती हैं। हाल ही में उन्होंने जीशान खान को अपना निशाना बनाया और दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही चला गया।
Lock Upp: अजमा ने बेड पर थूका तो जीशान ने कर दी ऐसी हरकत, फैंस बोले- कहीं शो से न हो जाएं बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें जीशान खान और अजमा आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं। झगड़े की शुरुआत अजमा जीशान के जूते फेंक कर करती हैं। जीशान को अजमा की ये हरकत कतई पसंद नहीं आती और वह उनका सारा सामान ही फेंक देते हैं। जीशन अजमा से कहते हुए नजर आते हैं कि मैं तेरे साथ अच्छे से रहता हूं, तो अच्छे से ही रह... मेरे जूतों को हाथ क्यों लगाया?
इसके बाद भी अजमा नहीं रुकती और जीशन के बेड पर कूड़ा फेंकने जाती हैं, लेकिन जीशान उन्हें ऐसा नहीं करने देते। इतनी ही अजमा जीशान के बेड पर थूक देती हैं, जिसके बाद जीशान के गुस्सा का ठिकाना नहीं रहता और वह सारा बेड ही उलट-पलट कर देते हैं। जीशान और अजमा के इस रवैये को देखकर सारे कंटेस्टेंट्स भी चौंक जाते है। वहीं, आग बबूला हुए जीशान अजमा से कहते हैं कि मेरे साथ तुम पंगा न ही लो तो बेहतर रहेगा।
इस प्रोमो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि जीशान ने सही किया, तो किसी ने कहा कि प्रॉपटी को नुकासन पहुंचने की वजह से जीशान घर से बाहर भी हो सकते हैं। हालांकि इसका फैसला जजमेंट डे पर क्वीन कंगना ही करेंगी। आपको बता दें कि जीशान खान इससे पहले 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आए थे, जहां से उन्हें शो में हिंसा करने के बाद बेघर कर दिया गया था। वहीं, अजमी पाकिस्तानी ब्यूटी ब्लॉगर हैं, जो एमटीवी के शो 'स्प्लिट्सविला 13' में नजर आ चुकी हैं।