{"_id":"692b013a9036ad662401ba24","slug":"zootopia-2-day-2-box-office-collection-know-total-earning-of-this-hollywood-animation-film-2025-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zootopia 2 Box Office Collection: ‘जूटोपिया 2’ के लिए शुभ साबित हुआ शनिवार, फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zootopia 2 Box Office Collection: ‘जूटोपिया 2’ के लिए शुभ साबित हुआ शनिवार, फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:51 PM IST
सार
Zootopia 2 Day 2 Box Office Collection: बीते दिन शुक्रवार को हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म की कमाई में आज शनिवार को बढ़त हासिल हुई है। जानें कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जूटोपिया' का दूसरा पार्ट ‘जूटोपिया 2’ 28 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। वहीं आज शनिवार को फिल्म की कमाई में पिछले दिनों के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। जलिए जानते हैं इस फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : एक्स
फिल्म ने शनिवार को कितने कमाए?
फिल्म 'जूटोपिया 2’ ने आज शनिवार यानी कि रिलीज के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 2.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है। इसके अलावा फिल्म ने बीते दिन ओपनिंग डे पर 1.6 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसी कमाई करती है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
'जूटोपिया 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने दो दिनों में अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1325 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ ही जानकारी है कि फिल्म वर्ल्डवाइड लेवल पर शानदार कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘जूटोपिया 2’ रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
श्रद्धा कपूर की आवाज ने खींचा ध्यान
आपको बताते चलें कि फिल्म 'जूटोपिया 2' के हिंदी वर्जन में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आवाज ने दी है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लीड कैरेक्टर जूडी हॉप्स को अपनी आवाज दी है। दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : एक्स
फिल्म के बारे में
'जूटोपिया 2' की बात करें, तो यह डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 64वीं एनिमेटेड फिल्म है। इसका निर्देशक जार्ड बुश ने किया है। इसके निर्माता येवेट मैरिनो हैं। इसमें गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, के हुई क्वान, फॉर्च्यून फीमस्टर, एंडी सैमबर्ग और शकीरा जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।