सब्सक्राइब करें

सौंदर्य को निखारने में बेहद मददगार है नीम का तेल, जानें इसके फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 11 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
5 benefits of neem oil for your skin and hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नीम का तेल हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। कई रोगों के निवारण में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिस प्रकार से नीम के तेल का इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदे की चीज है ठीक उसी तरह इस तेल के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। हालांकि कई लोग इस तेल से होने वाले फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। आसानी से मिलने वाले इस तेल से आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इस तेल से होने वाले फायदे के बारे में...

Trending Videos
5 benefits of neem oil for your skin and hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में

नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 benefits of neem oil for your skin and hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बालों को झड़ने से रोकने के लिए

नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित रूप से एक माह तक डालें। इसके साथ ही भोजन में नियमित रूप से दूध का सेवन करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।

5 benefits of neem oil for your skin and hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंहासों से छुटकारा के लिए

नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम तेल मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है।

विज्ञापन
5 benefits of neem oil for your skin and hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed