त्वचा की देखभाल के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करता है। हालांकि इसके बावजूद भी चेहरे पर दाग, धब्बे और झुर्रिया आ ही जाती हैं। चेहर पर इन समस्याओं के हो जाने के बाद महंगे से महंगे प्रोड्क्ट्स भी खास कारगर नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से त्वचा से दाग धब्बे हममेशा के लिए गायब हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से...
चेहरे के दाग-धब्बों समेत झुर्रियों को खत्म कर देंगे ये 5 सुपरफूड्स, दिखेंगे हमेशा जवां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथी
सर्दियों में मेथी खूब मिलती है। इसका सेवन करना शुरू कर दें। मेथी में खनिज, पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है। यह कम उम्र में त्वचा में होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाए रखती है और इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां भी दूर होती हैं।
अंडे
त्वचा और बालों को हेल्दी रखना है, तो एक अंडा हर दिन नाश्ते में खाएं। कोशिकाएं प्रोटीन से बनती हैं और अंडों में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है। अधिक दिनों तक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना है, तो अंडा जरूर खाएं।
एवोकाडो
स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स और खनिजों का सेवन करना चाहिए। एवोकाडो में विटामिन्स और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सुपरफूड्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है।
दही
घरेलू नुस्खों में दही का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। दही में मौजूद कैल्शियम त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे दाग-धब्बे, साइंस ऑफ एजिंग, रिंकल्स, मुंहासों आदि से भी छुटकारा मिल सकता है।