सब्सक्राइब करें

क्या मास्क के अंदर फैल जाती है लिपस्टिक? तो ये मेकअप हैक्स करेंगे आपकी मदद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Sep 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Beauty tips Lipstick is getting smudged inside the mask so try these four tips
मास्क पर लिपस्टिक न चिपकने के टिप्स - फोटो : istock

महिलाएं मेकअप करती हैं, ताकि वे सुंदर दिख सके। खुद को निखार देने के लिए वे कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एक चीज ऐसी है जिसके लिए अगर कहा जाए कि इसके बिना महिलाओं का मेकअप लुक अधूरा है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा और वो चीज है लिपस्टिक। चेहरे की रंगत को निखारने के लिए इसका होना बेहद जरूरी है और ये आपको लगभग हर महिला के बैग में आसानी से मिल जाएगी। हालांकि, जब महिलाएं कुछ खाती या पीती हैं तो उस समय इस लिपस्टिक के होठों से हटने या फैलने का डर बना रहता है। लेकिन अब तो मास्क के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोरोना वायरस की वजह से मास्क पहनना जरूरी है, जिसके कारण मास्क के अंदर कई बार लिपस्टिक फैल जाती है। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ मेकअप हैक्स अपना सकती हैं, जो हो सकता है कि आपके काम आ जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Trending Videos
Beauty tips Lipstick is getting smudged inside the mask so try these four tips
मास्क पर लिपस्टिक न चिपकने के टिप्स - फोटो : istock

लगाएं लिप बाम, 10 मिनट करें इंतजार

  • आपको होठों पर लिप बाम लगाने के 10 मिनट बाद तक इंतजार करना है, ताकि ये होंठ पर पूरी तरह सेट हो जाए। इसके बाद आपको लिपस्टिक लगानी है। इससे लिपस्टिक को परफेक्ट बेस मिलेगा और मास्क पर लिपस्टिक चिपकने की गुजाइंश काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips Lipstick is getting smudged inside the mask so try these four tips
मास्क पर लिपस्टिक न चिपकने के टिप्स - फोटो : istock

लिप लाइनर लगाएं

  • लिप लाइनर लगाना न भूलें, क्योंकि ये हमारी दरारों को भरने के अलावा होठों को फुल लुक देने का भी काम करता है। यही नहीं, ये लिपस्टिक को सेट होने में भी मदद करता है, जिससे लिपस्टिक के फैलने की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।
Beauty tips Lipstick is getting smudged inside the mask so try these four tips
मास्क पर लिपस्टिक न चिपकने के टिप्स - फोटो : istock

होठों को नरिश करना जरूरी

  • आप अपने होठों को नरिश कर सकते हैं। इसके लिए आप जोजबा, कोकोआ बटर या फिर शिया बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके लिप मुलायम होंगे और लिपस्टिक ठीक तरह से होठों पर बैठ पाएगी, जिसके बाद वो मास्क पर नहीं चिपकेगी।
विज्ञापन
Beauty tips Lipstick is getting smudged inside the mask so try these four tips
मास्क पर लिपस्टिक न चिपकने के टिप्स - फोटो : istock

लूज पाउडर

  • आप चाहें तो लूज पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप लिपस्टिक लगाने के बाद ऊपर से लूज पाउडर डाल सकती हैं, जिससे लिपस्टिक नहीं चिपकेगी। बस ध्यान रहे कि पाउडर हल्का सा छिड़कें और साथ ही छिड़कने के पांच-सात मिनट बाद ही मास्क पहनें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed