{"_id":"678b3d3396911a8c450bf42b","slug":"benefits-of-mustard-oil-on-hands-and-legs-in-hindi-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mustard Oil Benefits: हाथ-पैरों पर सरसों का तेल लगाने के बड़े फायदे, जो हर किसी को होने चाहिए पता","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Mustard Oil Benefits: हाथ-पैरों पर सरसों का तेल लगाने के बड़े फायदे, जो हर किसी को होने चाहिए पता
Benefits Of Mustard Oil: जनवरी के महीने में सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। इस मौसम में पड़ने वाले कोहरे और चलने वाली सर्द हवाओं ने हर किसी का हाल बेहाल किया हुआ है। कई जगहों पर तो बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
सर्दी के मौसम का सबसे ज्यादा असर लोगों की त्वचा पर ही पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में त्वचा के रूखेपन से परेशान रहते हैं। चेहरे पर तो हम कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अक्सर हाथ-पैर को ऐसे ही रहने देते हैं। जबकि इस मौसम में हाथ-पैर भी फटने लगते हैं।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके हाथ-पैर सर्दी में काफी रूखे हो रहे हैं तो बड़े-बुजुर्गों द्वारा बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको सिर्फ हाथ-पैरों में सरसों का तेल इस्तेमाल करना है। यहां हम आपको हाथ-पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे बताने जा रहे हैं।
2 of 7
बनी रहेगी त्वचा की नमी
- फोटो : Adobe stock
बनी रहेगी त्वचा की नमी
सर्दियों में त्वचा अपनी नमी खो देती है। ऐसे में सरसों का तेल त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है। खासकर सर्दियों में ये त्वचा के सूखने और फटने से बचाता है। इसे हाथों और पैरों में लगाने से त्वचा मुलायम, चिकनी और स्वस्थ रहती है।
3 of 7
एलर्जी से मिलेगी राहत
- फोटो : Adobe stock
एलर्जी से मिलेगी राहत
सरसों का तेल प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। यह त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। इसे त्वचा की समस्याओं जैसे रैशेज, खुजली, और एक्जिमा में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
त्वचा की चमक बढ़ाना
- फोटो : iStock
त्वचा की चमक बढ़ाना
सरसों का तेल विटामिन E और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है और उसे चमकदार बनाता है। यह त्वचा के रंग को भी हल्का करने में मदद करता है और डार्क स्पॉट्स को कम कर सकता है। ऐसे में त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रक्त संचार को बढ़ाना
- फोटो : Freepik.com
रक्त संचार को बढ़ाना
सरसों का तेल हल्के से मसाज के रूप में लगाने से रक्त संचार बेहतर होता है। जब आप इसे हाथों और पैरों में लगाकर मसाज करते हैं, तो यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है, जिससे थकावट और दर्द में राहत मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।