हेल्दी और फिट शरीर हर किसी की पहली पसंद है। लेकिन बहुत सारे लोगों के साथ समस्या होती है कि उनका शरीर तो पतला होता है लेकिन चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी नजर आती है। जिसकी वजह से वो लोग मोटे नजर आते हैं। साथ ही चेहरे का ये फैट इतनी आसानी से जाता भी नहीं है। चेहरे के इसी फैट को हटाने के लिए कुछ तरीकों को आजमाया जा सकता है। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जिनको आजमाने से चेहरा पतला और खूबसूरत नजर आने लगेगा।
चेहरे की चर्बी और गालों के मोटापे को कम कर देंगे ये नुस्खे, इन तरीकों से मॉडल की तरह दिखेंगे खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर चेहरे के आसपास गालों पर या ठोढ़ी पर चर्बी जमा हो गई है तो ऐसे लोगों को कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। खासतौर पर एरोबिक एक्सरसाइज। जिसमे दौड़ना, साइकिल चलाना, डांस करना शामिल है।
इन एक्सरसाइज के साथ ही चेहरे की भी कुछ एक्सरसाइज को किया जा सकता है। चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए ये सबसे सटीक उपाय है।
अगर आपका शरीर पतला है लेकिन चेहरे पर मोटापा समझ में आता है तो प्रोसेस्ड फूड को छोड़ दें। जैसे मोटापे को कम करने के लिए जंक और पैक्ड फूड को न खाने की सलाह दी जाती है। उसी तरह से चेहरे को पतला करने के लिए भी इन सब चीजों से तौबा कर लेने में भलाई है।
जिन लोगों के गाल और ठोढ़ी पर ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। उन लोगों को सोडियम की मात्रा कम कर देनी चाहिए। ज्यादा नमक खाना चेहरे की चर्बी के साथ ही दिल की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।