{"_id":"678b8ad7285add0bc90174f5","slug":"body-skin-care-tips-how-to-take-care-of-skin-after-waxing-know-what-to-apply-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care After Waxing: वैक्सिंग के बाद रूखी हो जाती है त्वचा तो इस्तेमाल करें ये चीजें, मिलेगी रूखेपन से राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care After Waxing: वैक्सिंग के बाद रूखी हो जाती है त्वचा तो इस्तेमाल करें ये चीजें, मिलेगी रूखेपन से राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:07 PM IST
सार
यदि वैक्सिंग के बाद आप भी त्वचा के रूखेपन से परेशान हो जाते हैं तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा मक्खन जैसी मुलायम हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 8
वैक्सिंग के बाद रूखी हो जाती है त्वचा तो इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : iStock
Skin Care After Waxing: भले ही आजकल त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई प्रोडक्ट बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे सही तरीका माना जाता है। वैक्सिंग से आपको थोड़ा दर्दभरा अनुभव अवश्य होगा, लेकिन इसके बाद आपके बालों की ग्रोथ काफी कम हो जाती है।
जहां हेयर रिमूवल क्रीम और रेजर के इस्तेमाल के बाद बाल जल्दी निकल आते हैं, वहीं वैक्सिंग के बाद लंबे समय तक बाल नहीं निकलते। ऐसे में महिलाएं वैक्सिंग कराना ही पसंद करती हैं। वैक्सिंग कराने के बाद बहुत सी महिलाएं त्वचा के रूखेपन से परेशान रहती हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप वैक्सिंग के बाद कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।
Trending Videos
2 of 8
एलोवेरा जेल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
ताजे एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाएं। ये त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है और जलन को कम करता है। इसे 10-15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। चाहें तो इसे ऐसे ही लगा रहने दें। ये त्वचा पर किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
नारियल तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल
यदि वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा रूखी हो जाती है तो शुद्ध नारियल तेल का उपयोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए करें। वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं। इसके अलावा रात में सोने से पहले इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।
4 of 8
गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल
हर घर में गुलाब जल तो अवश्य होता ही है। ये त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए एक कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगाएं। आप वैक्सिंग के तुंरत बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ओटमील और दही
- फोटो : istock
ओटमील और दही
ओटमील और दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। ये त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप वैक्सिंग के तुंरत बाद कर सकते हैं। दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा में नमी बरकरार रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।