सब्सक्राइब करें

दालचीनी के फेसपैक से हर तरह की स्किन को होगा फायदा, दाग-धब्बों से लेकर रूखेपन के लिए भी है फायदेमंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
cinnamon powder benefits for every type of skin including acne prone to dry
cinnamon paste

दालचीनी का प्रयोग ज्यादातर खाने-पीने की चीजों में मसाले के रूप में किया जाता है। स्वाद और महक के साथ ही दालचीनी सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमे मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर के साथ ही त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं। अगर दिनभर की व्यस्त दिनचर्या की वजह से किसी के चेहरे पर डलनेस और रूखापन हो गया है तो दालचीनी का पैक बड़े काम का है। तो चलिए जानें कैसे दालचीनी के फेसपैक से ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है। 

Trending Videos
cinnamon powder benefits for every type of skin including acne prone to dry
दानों से पाना है निजात

अगर किसी के चेहरे पर बहुत सारे पिंपल और दाने निकल आते हैं। तो दालचीनी का एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे खत्म करने में मदद करता है। दालचीनी के पाउडर की आधा चम्मच मात्रा और एक चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिलट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा एक्ने हैं तो इस पैक को रोजाना चेहरे पर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cinnamon powder benefits for every type of skin including acne prone to dry
wrinkles
झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

अगर चेहरे पर तनाव और गलत दिनचर्या की वजह से असमय झुर्रियां नजर आने लगी हैं। तो दालचीनी का पैक फायद करेगा। दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। जो चेहरे की बेजान कोशिकाओं में जान फूंकते हैं। एक चम्मच दालचीनी के पाउडर में दो चम्मच जैतून के तेल की मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से चेहरे पर असर कुछ दिनों में नजर आने लगता है। 

cinnamon powder benefits for every type of skin including acne prone to dry
dark spot
स्किन टोन को करें समान

बहुत सारी महिलाओं की स्किन अपर लिप्स और चिन के पास डार्क पैचेस वाली दिखती है। अगर किसी की स्किन के साथ अनइवन जैसी समस्या है तो दालचीनी को एक चम्मच दही और शहद के साथ मिलाकर लगाने से फायदा होता है। 

विज्ञापन
cinnamon powder benefits for every type of skin including acne prone to dry
मुंहासों के दाग से छुटकारा

चेहरे पर होने वाले पिंपल और एक्ने कई बार चले जाते हैं। लेकिन ये जाने के बाद धब्बे छोड़ जाते हैं। ऐसे में दालचीनी का एक चम्मच पाउडर लेकर उसे एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल दाग-धब्बों से निजात दिलाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed