सब्सक्राइब करें

Coconut Oil On Face: नारियल के तेल को इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं, ड्राई स्किन भी करेगी ग्लो

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
coconut oil on dry skin face for natural glow
नारियल तेल

नारियल का तेल गुणों की खान है। अक्सर इस तेल को बालों में लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन केवल बाल ही नहीं नारियल के तेल से त्वचा को भी चमकाया जा सकता है। नारियल का तेल स्किन की कई सारी समस्याओं को दूर करता है। वहीं इसे चेहरे पर भी लगाकर ड्राई स्किन से छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर फेसपैक तैयार कर सकती हैं। 

केवल फेसपैक ही नहीं नारियल का तेल एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है। मेकअप हटाने के लिए आप नारियल के तेल को कॉटन बॉल्स में लें और इससे आंख और चेहरे के मेकअप को पोछ कर फेसवॉश से धो लें। 

Trending Videos
coconut oil on dry skin face for natural glow
coconut oil
ड्राई स्किन के लिए नारियल का तेल

अगर आप अपनी बेहद ड्राई स्किन से परेशान रहती हैं तो नारियल का तेल बेहतर विकल्प है। नारियल के तेल को शहद के साथ मिलाकर लगाने से रूखी त्वचा से निजात मिलती है और स्किन ग्लो करने लगती है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच नारियल के तेल को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें। अब इस गाढ़े, स्टिकी पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को पानी से धोकर पोंछ लें। सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर निखार अपने आप नजर आने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coconut oil on dry skin face for natural glow
coconut oil
चेहरे पर हो टैनिंग

अगर आप चेहरे पर होने वाली टैनिंग और धूल-मिट्टी की डलनेस से परेशान रहती हैं। तो नारियल का तेल काफी फायदा पहुंचाएगा। नारियल के तेल को नींबू के रस में मिलाकर लगाए। इससे चेहरे का एक्सेस ऑयल भी कम होगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल के तेल में एक नींबू का रस लें। फिर इन दोनों को मिक्स कर चेहरे पर लगा लें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे की टैनिंग कम होगी। हालांकि ड्राई स्किन वालों को नींबू के रस में नारियल का तेल चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

coconut oil on dry skin face for natural glow
नारियल तेल
बनाएं नेचुरल स्क्रब

नारियल के तेल की मदद से आप नेचुरल स्क्रब बनाकर तैयार कर सकती हैं। जो चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के साथ ही डेड स्किन को भी हटाएगा। आधा चम्मच ब्राउन शुगर के साथ दो चम्मच नारियल के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बिल्कुल हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। करीब एक मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

अस्वीकरण: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी विशेषज्ञ की सलाह के रूप में ना समझा जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed