सब्सक्राइब करें

Reduce Open Pores: त्वचा के ओपन पोर्स चेहरे को बना देते हैं खऱाब, इन तरीकों से पाएं छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Home Remedies For Open Pores And tighten loose skin
open pores

निखरी और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि केवल एक दिन लगे फेसपैक से लंबे समय तक ये चमक बरकरार रहेगी। लेकिन ऐसा नही है, अगर आप चाहती हैं कि स्किन पर ग्लो नेचुरली दिखे तो आपको हर दिन मेहनत करनी होगी। कुछ स्किन की टाइप ऐसी होती है जिन्हें हर दिन देखभाल की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है ऑयली त्वचा। जिसकी देखभाल ना करने और जरूरत से ज्यादा निकलने वाले ऑयल की वजह से त्वचा के पोर्स बड़े हो जाते हैं। जो दिखने में खराब लगते हैं और त्वचा को भी ढीला बनाते हैं। अगर आप इन बड़े पोर्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन छोटे और सिंपल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

Trending Videos
Home Remedies For Open Pores And tighten loose skin
open pores - फोटो : pixabay
करें ऑयल को कम

सबसे पहले जरूरी है कि चेहरे की त्वचा पर निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल किया जाए। इसके लिए किसी ऑयल कंट्रोल फेसवॉश या फिर एंटीसेप्टिक फेसवॉश को रेफ्रिजरेटर में रखकर उससे चेहरे को धोएं। ये चेहरे पर निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies For Open Pores And tighten loose skin
banana - फोटो : Pixabay
लगाएं चेहरे पर केला

किसी तरह का फेसपैक बनाने की जगह पर केवल पके हुए केले को मैश कर चेहरे पर लगाएं। करीब बीस मिनट बाद फेस पानी से धो लें। 

Home Remedies For Open Pores And tighten loose skin
tomato face pack - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अगर आपको टमाटर से एलर्जी ना हो तो टमाटर को काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर इसे चेहर पर करीब दस से पंद्रह मिनट रहने दें। फिर साफ करें। इसी तरह से आप चाहे तो पपीते को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। फिर इसके टुकड़े को चेहरे पर रगड़ें। करीब पंद्रह मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। टमाटर, केला और पपीते को चेहरे पर लगाने से ये त्वचा को कसावट मिलती है और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। 

विज्ञापन
Home Remedies For Open Pores And tighten loose skin
rose water - फोटो : iStock
गुलाब जल को आइस ट्रे में भरकर जमा लें। इस रोज वॉटर आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को टाइट और टोन करने में मदद करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed