{"_id":"63a693f51026a76b73203195","slug":"dandruff-home-remedies-how-to-use-lemon-to-get-rid-of-dandruff-in-winters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dandruff: सर्दियों में डैंड्रफ से सिर भर गया है तो नींबू की लें मदद, मिल जाएगा छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Dandruff: सर्दियों में डैंड्रफ से सिर भर गया है तो नींबू की लें मदद, मिल जाएगा छुटकारा
सर्दियां शुरू होते ही त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। यहां तक की सिर की त्वचा पर भी ड्राईनेस होने लगती है। जिसकी वजह से डैंड्रफ हो जाता है। कई बार डै़ड्रफ इतना ज्यादा होता है कि पूरी स्कैल्फ भर जाती है और झड़ने लगती है। रूसी की वजह से बाल भी खराब दिखते हैं। ऑयली और चिपचिपे बालों के साथ ही सिर में खुजली भी होती है। वहीं चेहरे पर रूसी झड़ने से दाने निकल आते हैं।
अगर रूसी बालों के साथ ही चेहरे को भी खराब कर रही है तो नींबू का सहारा लें। नींबू की मदद से रूसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे लगाएं नींबू का रस।
2 of 4
dandruff
- फोटो : istock
नींबू का रस लगाने का तरीका
अगर बाल में रूसी बहुत ज्यादा हो गई है तो शैंपू करने के बाद एक नींबू के रस को एक मग पानी में मिला लें। सबसे आखिर में स्कैल्प को अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार बालों को नींबू के रस से धोने पर कुछ ही दिनों में रूसी कम होना शुरू हो जाएगी।
3 of 4
aloe vera
- फोटो : istock
मिलाएं एलोवेरा जूस के साथ
बालों की सेहत को भी दुरुस्त करना है तो नींबू के रस को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं। इसे लगाने के लिए किसी कटोरी में एलोवेरा जेल लें। इसमे एक से दो नींबू के रस को मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। करीब बीस से पच्चीस मिनट बाद बालों को धोएं। रोजाना अगर बालों में एलोवेरा जेल के साथ नींबू लगाएंगी तो बहुत जल्द रूसी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
coconut
- फोटो : pixa
नारियल के तेल के साथ लगाएं नींबू
नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से भी बालों की रूसी कम हो जाती है। साथ ही बाल सिल्की और शाइनी होने लगते हैं। नारियल के तेल को थोड़ा सा कटोरी में लेकर उसमे नींबू का रस मिलाएं। बालों की जड़ों में उंगलियों की पोर से तेल लगाकर छोड़ दें। अगले दिन बाल धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।