सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: चेहरे पर प्राकृतिक सौंदर्य लाने के लिए अपनी त्वचा के अनुसार लगाएं ये फेस ऑइल्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 14 Nov 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali with this essential oils get glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram

दिवाली पर महिलाएं उत्सव की तैयारियों में इतनी व्यस्त होती हैं कि वे खुद पर तो ध्यान ही नहीं दे पातीं। कुछ महिलाएं दिवाली के एक सप्ताह पहले पार्लर जाकर फेशियल, क्लीनअप करा आती हैं और फिर साफ-सफाई में जूट जाती हैं। ऐसा करने से उनकी त्वचा और भी खराब हो जाती है। दिवाली के दिनों में दिनचर्या के अस्त- व्यस्त हो जाने से स्किन को भी सही तरह से पोषण नहीं मिल पाता है और सारी थकान चेहरे पर दिखने लगती है। जब लक्ष्मी पूजन के दौरान सजने- संवरने की बारी आती है तो महिलाओं के चेहरे पर रौनक ही नहीं दिखाई देती। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम बता रहे हैं आपको ऐसे फेस ऑइल्स जिनको लगाने से आपके चेहरे पर आएगा प्राकृतिक निखार।


 

Trending Videos
Diwali 2020 this diwali with this essential oils get glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जोजोबा ऑइल
जोजोबा के पौधे में त्वचा के उपचार के गुण होते हैं। इसके उपयोग से चेहरे पर बैक्टेरियल इंफेक्शन, एक्ने, बालों में डैंड्रफ आदि नहीं होते। साथ ही इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। जोजोबा ऑइल में प्राकृतिक विटामिन-ई होता है जो कि त्वचा के लिए एंटी ओक्सीडेंट का काम करता है। यदि त्वचा में रुखापन, एलर्जी, खिंचाव आदि है तब भी जोजोबा ऑइल लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali with this essential oils get glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टी-ट्री ऑइल
त्वचा को ठीक करके उसे चमकदार बनाने के लिए अधिकांश महिलाएं टी-ट्र्री ऑइल का उपयोग करती हैं। कम से कम समय में एक्ने और दाग- धब्बों को मिटाने के लिए यह तेल किसी शक्तिशाली हथियार की तरह काम करता है। जली हुई त्वचा को भी यह जल्द से जल्द ठीक कर देता है और थकी हुई त्वचा को चमकदार बनाता है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध होता है।
 
Diwali 2020 this diwali with this essential oils get glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आर्गन ऑइल
 आर्गन ऑइल आयुर्वेद का दिया ऐसा तोहफा है जो कि त्वचा के साथ- साथ बालों के लिए भी वरदान है। खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियां इसका इस्तेमाल करती हैं। यह तेल फैटी एसिड्स और फेनोलिक तत्वों से बना होता है। त्वचा पर इसके तत्काल प्रभाव देखने को मिलते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने के साथ ही त्वचा की उम्र को भी कम करता है।
 
विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali with this essential oils get glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

ग्रेपसीड ऑइल

ग्रेपसीड ऑइल एक्ने की चैन को तोड़कर, त्वचा को नमी प्रदान करके उसे मुलायम बनाता है। इसके लगातार उपयोग से त्वचा शिशु की तरह हो जाती है। इसके उपयोग से त्वचा को विटामिन ई और सी दोनों ही मिलते हैं जो कि त्वचा के पोषण के लिए बहुत आवश्यक हैं। साथ ही ज्यादा धूप में रहने से प्रभावित त्वचा का भी इससे जल्दी उपचार हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed