सब्सक्राइब करें

Diwal i2020: दिवाली के दौरान प्रदूषण से खराब हुए बालों को इन घरेलूू उपायों से करें ठीक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 16 Nov 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali2020 after diwali hair care tips for damaged hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिवाली के बाद अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके बाल अचानक से झड़ने लगे हैं। बालों का इस प्रकार झड़ना, रुखा होना ,बेजान होना इन दिनों बहुत सामान्य है और इसके पीछे कारण होता है प्रदूषण। दिवाली के 4-5 दिन लोग खूब पटाखे जलाते हैं और इन दिनों लड़कियां भी सज-संवरकर, तरह-तरह की हेयरस्टाइल बनाकर बाहर घूमती हैं।



सामान्य दिनों में भी यूं तो रोड पर बहुत प्रदूषण रहता है लेकिन उस समय महिलाएं पूरा चेहरा बांधकर, बालों को ढककर सड़क पर जाती हैं पर दिवाली पर वे ऐसा नहीं करतीं जिस वजह से बाल खराब होने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए बालों को खराब होने से रोकने के उपाय-

 
 
 
 
 
 
 

Trending Videos
Diwali2020 after diwali hair care tips for damaged hair
नारियल तेल - फोटो : Social media
नारियल
बालों की देखभाल के लिए नारियल के तेल से श्रेष्ठ कोई विकल्प नहीं होता है। नारियल के दूध में प्रोटीन, फैट एवं मिनरल्स होते हैं जो बालों को खराब होने से रोकते हैं। यदि आपको लग रहा है कि दिवाली के बाद अचानक ही बाल झड़ने लगे हैं तो सबसे पहले सिर धोकर बाल सुखाने के बाद बालों में अच्छे से नारियल का तेल लगाएं। रात में सोते वक्त नारियल से दूध निकालकर उसमें थोड़ा पानी मिला लें। रात में इससे मालिश करें और सुबह फिर बाल धो लें। बाल एकदम स्वस्थ हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali2020 after diwali hair care tips for damaged hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हिना
हिना बालों के लिए कंडिशनर का काम करती है। यदि बाल बहुत झड़ रहे हैं और उन्हें मजबूती प्रदान करना है तो हिना को सरसों  के तेल में मिलाकर लगाएं। इसके अलावा एक कप दही में हिना पाउडर को अच्छे से मिला लें। बालों में इस मिश्रण को लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोने के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से बाल जड़ों से मजबूत होंगे।
 
Diwali2020 after diwali hair care tips for damaged hair
amla - फोटो : file photo
आंवला
प्रदूषण से बिगड़े बालों को सुधारने में आंवला बहुत कारागर है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। एक कटोरी में दो चम्मच आंवला पाउडर लें, इसे नींबू के जूस के साथ मिला लें। उसके बाद पेस्ट को सिर पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से बालों को धो लें। बहुत ज्यादा गर्म पानी का उपयोग करने से बालों की जड़ कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
Diwali2020 after diwali hair care tips for damaged hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
एलोवेरा
एलोवेरा में कई सारे गुण होते हैं। बालों को ठीक करने के लिए यदि ज्यादा समय नहीं है तो प्राकृतिक एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं। 5-7 मिनट सूखने दें और बालों को धो लें। यह बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा दही या तेल के साथ एलोवेरा पाउडर का इस्तेमाल करने से भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed