नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और फिर दिवाली। एक के बाद एक कई सारे बड़े त्योहार पास हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और खरीदारी में दिन कब बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता। घर के कामों से थकान होती है और चेहरे पर दिखने लगती है। ऐसे में जब त्योहार वाले दिन तैयार होने का समय आता है तो सारी थकान चेहरे पर ही नजर आने लगती है। अगर हर साल आप इसी तरह से त्योहारों के सीजन में थकी हुई सी नजर आती हैं और पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। तो इन स्टेप को फॉलो करें। जिससे कि चेहरे पर ग्लो दिखे और त्योहार वाली थकान ना नजर आएं।
Glowing Skin: त्योहारों की भाग-दौड़ नहीं दिखेगी चेहरे पर, फॉलो करें ये टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी त्योहारों का सीजन शुरू हो तो काम के साथ ही अपने खान-पान का खास ध्यान रखें। फलदार सब्जियां, फल, जूस इन सबको अपनी डाइट में शामिल करें। भले ही कितनी व्यस्तता हो लेकिन अपनी डाइट के साथ समझौता ना करें। अच्छे खानपान से शरीर में एनर्जी भी रहती है और काम करने में मन भी लगता है।
भागदौड़ के बीच पानी पीना भूल जाती हैं। ये आदत शरीर के लिए सबसे बुरी है। वहीं इसका असर चेहरे पर भी दिखता है। इसलिए दिनभर के रूटीन में तीन से चार लीटर पानी जरूर शामिल करें। पानी शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
किसी भी त्योहार के लिए या फिर मार्केट जाने के लिए अगर आपने मेकअप किया है। तो घर आने के बाद रात में मेकअप उतारकर ही सोएं। मेकअप लगे रहने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। जिसकी वजह से एक्ने और पिंपल निकलने लगते हैं। इसलिए कितनी भी थकान हो लेकिन मेकअप रिमूव करके ही सोएं।
दिनभर में दो से तीन बार चेहरे को जरूर धोएं। जिससे कि चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए। अगर फेसवॉश करने का समय ना हो तो वाइप्स से चेहरे को पोछ लें।