Hair Care Tips: घने कोहरे और बारिश के बीच आपके बालों को सुरक्षित रखेंगे ये नुस्खे, एक बार अपनाकर देख लें
सर्दी के मौसम में घना कोहरा और बारिश लोगों काफी परेशान कर देती है। इसका असर त्वचा और बालों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अपने बालों का ध्यान खास तरह से रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों को ड्राई रखें
बारिश से बचने के लिए हमेशा छाता या रेनकोट का उपयोग करें, ताकि बाल गीले न हों। अगर बाल गीले हो जाएं, तो हल्के से एक ड्राई टॉवेल से बालों को थपथपाकर सुखाएं, ताकि बालों की जड़ें कमजोर न हो। बाल यदि सूखे रहेंगे तो ये मजबूत रहेंगे, लेकिन यदि इनमें नमी रहेगी तो इनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं।
हेयर मास्क और तेल मालिश
सर्दी के मौसम में स्कैल्प की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में बालों में ताजगी बनाए रखने के लिए हल्के गर्म नारियल तेल या जोजोबा तेल की मालिश करें। एक हफ्ते में एक बार बालों को मुलायम और नमी देने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। आप अंडे, दही, और शहद का मास्क तैयार कर सकते हैं।
एंटी-फ्रिज शैम्पू का उपयोग करें
बारिश और नमी के मौसम में बालों में फ्रिज होने की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए एंटी-फ्रिज शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस मौसम में कभी भी कंडीशनिंग करना न भूलें, क्योंकि यह बालों को मुलायम बनाता है और उन्हें टूटने से बचाता है।
सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
सर्दी के मौसम में बालों को सुलझाने के लिए सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले हेयरब्रश का इस्तेमाल करें। इससे बाल टूटते नहीं हैं। बालों को नमी से बचाने के लिए अपने बालों के हिसाब से ही फ्रिज कंट्रोल हेयर स्प्रे या हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।