Hair Care Tips: बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चाहे लड़का हो या लड़कियां, हर किसी के उनके बाल काफी अहम होते हैं। लेकिन प्रदूषण की वजह से बाल काफी डैमेज हो रहे हैं। ऐसे में बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, बालों का रूखा होना काफी आम बात है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है।
Hair Care Tips: एलोवेरा के साथ बालों में मिलाकर लगाएं ये चीजें, कमर तक लहराएंगे लंबे बाल
यदि आप एलोवेरा को अन्य प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह और भी प्रभावी हो सकता है। यहां कुछ ऐसी चीजें दी जा रही हैं, जिन्हें आप एलोवेरा के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलोवेरा और शहद
एलोवेरा और शहद का मिश्रण बालों की नमी को बनाए रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
एलोवेरा और नारियल तेल
नारियल तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को पोषण प्रदान करता है। यह बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। एलोवेरा के साथ मिलाकर यह मिश्रण बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
एलोवेरा और नींबू
नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा के साथ नींबू मिलाकर आप डैंड्रफ को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर बाल धो लें।
एलोवेरा और दही
दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को पोषण देता है और बालों को मुलायम बनाता है। यह बालों के गिरने को भी रोक सकता है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून दही को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से बाल धो लें।