{"_id":"6267d9b8d2723c799a096c0f","slug":"home-remedies-to-remove-dark-underarms-with-hygiene-know-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मिंदा कर देता है अंडरआर्म्स का कालापन तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
शर्मिंदा कर देता है अंडरआर्म्स का कालापन तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 26 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dark underarms
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गर्मियों का मौसम आते ही लड़कियां शार्ट्स और स्लीवलेस पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई सारी लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण स्लीवलेस पहनने से कतराती हैं। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो कुछ उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकती हैं। वैसे भी अंडरआर्म्स का कालापन कोई बड़ी समस्या नही हैं। साफ-सफाई की कमी, हेयर रिमूवल क्रीम और शेविंग के गलत तरीकों की वजह से हाथों के नीचे कालापन हो जाता है। अंडरआर्म्स के इस पिग्मेंटेशन को दूर करने कुछ उपाय जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो उपाय।
2 of 6
underarms
एक्फोलिएट करना है जरूरी
स्किन के ऊपर जमी डेड स्किन को हटाना बेहद जरूरी है। ये चेहरे से लेकर अंडरआर्म्स के लिए भी जरूरी है। पसीना, गंदगी और डेड स्किन की परत अंडरआर्म्स पर चढ जाती है। इसे साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। बॉडी स्क्रब को लूफा की मदद से अंडरआर्म्स को साफ करें। इसके साथ ही क्लींजर की मदद से सफाई करें। सप्ताह में दो बार हाथ के नीचे की स्किन को एक्सफोलिएट करने से कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
3 of 6
underarms
इसके साथ ही रोजाना अंडरआर्म्स की सफाई साबुन और गर्म पानी की मदद से करें। अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना होता है तो वेट वाइप्स की मदद से दिनभर में कई बार अंडरआर्म्स को क्लीन करें। इससे भी काफी फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
underarms
शेविंग करने का सही तरीका
अगर आप अपने अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने के लिए शेविंग अपनाती हैं। तो त्वचा में कालापन आ ही जाएगा। लेकिन शेविंग के पहले और बाद में साबुन या शेविंग क्रीम के इस्तेमाल से स्किन में जलन कम होती है। वहीं आफ्टर शेव मॉइश्चराइजर की मदद से त्वचा को थोडा सा प्रोटेक्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
underarms
सही डियोडरेंट का चुनाव
आर्मपिट के काले होने का कारण कई बार डियोडरेंट भी होता है। इसलिए हमेशा एल्कोहल फ्री और सेफ डियोडरेंट का इस्तेमाल करें। इससे आर्मपिट की त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही कुछ नुस्खों की मदद से भी कालेपन को दूर किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।