प्रज्ञा पाण्डेय
Skincare Routine For Oily Skin: ऑयली स्किन वाले गर्मियों में इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ेंगे मुंहासे
Tips to Prevent Oily Skin During Hot Weather: गर्मी के मौसम में धूप और पसीने से त्वचा की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, लेकिन अपनी जीवन-शैली और आहार में सुधार कर आप दमकती त्वचा पा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरा बुझा-बुझा
- गर्मियों में उमस अधिक होने से अतिरिक्त तेल रोम छिद्रों में जमा हो जाता है, जिससे मुंहासे, एक्ने और ब्लैकहेड्स की परेशानी बढ़ जाती है।
- साथ ही अधिक पसीने के कारण स्किन से निकलने वाले तेल की वजह से चेहरा हमेशा बुझा-बुझा, चिपचिपा और डल नजर आने लगता है।
- ऐसे में त्वचा का यह अतिरिक्त तेल आपके मेकअप को भी जल्दी खराब कर देता है।
दिनचर्या में बदलाव
- ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को ज्यादा रूखा बनाने वाले क्लींजर से बचें।
- दिन में दो बार सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवॉश से चेहरा साफ करें।
- बार-बार चेहरा धोने से त्वचा अधिक तेल बनाने लगती है, इसलिए ऐसा न करें।
- ऑयली स्किन के लिए हल्का, ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा संतुलित रहे।
- बाहर निकलते समय जेल-बेस्ड या मैट-फ़िनिश सनस्क्रीन लगाएं, जो चिपचिपाहट कम करती है।
- हफ्ते में 1–2 बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं।
- खीरे का रस और एलोवेरा जेल जैसे घरेलू नुस्खे भी त्वचा को ठंडक, नमी और ताजगी प्रदान करते हैं।
खानपान में सुधार
- ऑयली स्किन से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि त्वचा पर डाइट का सीधा प्रभाव पड़ता है।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
- पानी पीने से सीबम का उत्पादन कम होता है।
- त्वचा में अतिरिक्त तेल बनने की समस्या घटती है।
- नारियल पानी और नींबू पानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- खीरा, तरबूज और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल त्वचा को ताजगी देते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स भी लाभकारी हैं।
- वहीं, तले-भुने, ज्यादा मसालेदार, मीठे खाद्य पदार्थ और जंक फूड से दूरी बनाए रखने से त्वचा स्वस्थ और साफ रहती है।
मॉइश्चराइजर जरूरी
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा रानी बताती हैं, गर्मी के दिनों में अधिक आर्द्रता और तेज धूप से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। थायराइड और मधुमेह के मरीजों की त्वचा शुष्क रहती है, इसलिए उन्हें ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पोर्स बंद न करें। किशोर ऑयल-बेस्ड कॉस्मेटिक्स की जगह जेल-बेस्ड और सन प्रोटेक्शन वाले कॉस्मेटिक चुनें। इस मौसम धूप से एलर्जी, जलन, टैनिंग और मुहांसों की समस्या होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पीएं और विटामिन-सी युक्त फल एवं सब्जियां खाएं।