बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या है। जिसके लिए धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही बालों की गलत तरीके से देखभाल भी शामिल है। अक्सर देखा गया है कि शैंपू करने के बाद बालों को सुलझाने में बहुत सारे बाल टूट जाते हैं। जिसकी वजह से गलत तरीके से बालों को झाड़ना। तो चलिए जानें कि कौन सी गलतियां अक्सर बाल सुलझाने के दौरान लड़कियां करती हैं।
क्या उलझे बालों को सुलझाने में आप भी करती हैं ये गलतियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतली या छोटे दांतों वाली कंघी, बालों को सुलझाने के लिए नहीं होती है और आप इनका इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह आपके बालों के टूटने और उन्हें कमजोर बनाने का कारण बन सकती है। बालों में कंघी करने से पहले जांच लें कि कहीं आपके बाल बहुत उलझे तो नहीं हैं और अगर ऐसा है, तो उन्हें सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी या फिर पैडल ब्रश का इस्तेमाल करें।
अगर आप बालों को जड़ों से सुलझाना शुरू करती हैं तो तुरंत ही इस आदत को बदल दें। बालों को नीचे की तरफ से धीरे-धीरे सुलझाना शुरू करें। इससे जब तक आप जड़ों तक पहुंचेंगी, आपके बाल अलग हो चुके होंगे और आप जड़ों से लेकर अपने बालों की लंबाई तक आसानी से कंघी कर सकेंगी। इससे बालों की जड़ों पर अधिक दबाव भी नहीं पड़ेगा और खीचनें की वजह से टूटने वाले बालों की संख्या में भी कमी आएगी।
अगर आपके बाल घने और लंबे हैं, तो इसे छोटे-छोटे भागों में बांटकर कंघी करना उन्हें टूटने से बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इससे ना केवल बालों को सुलझाने में मदद मिलती है, बल्कि आप बिना दर्द के इसे सुलझा सकती हैं। हालांकि भागों में बंटे हुए बालों को सुलझाने में अधिक समय लगेगा, इसलिए थोड़ा धैर्य भी रखना होगा। यदि बाल अधिक रूखे लग रहे हों, तो उन्हें हल्का गीला करके भी सुलझा सकती हैं।