सब्सक्राइब करें

इस एक उपाय से मिल जाएगी चमकदार त्वचा, ब्लैकहेड्स के साथ ही मुंहासों से भी मिल जाएगा छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
skin benefits of face steaming

चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के लिए हर कोई स्क्रबिंग और फेसपैक का इस्तेमाल करता है लेकिन एक चीज जो सब भूल जाते हैं वो स्टीमिंग है। चेहरे को साफ-सुथरा रखने के लिए भाप लेना भी उतना ही जरूरी है जितना कि स्क्रब। आगे की स्लाइड में जानें चेहरे की देखभाल में स्टीमिंग कितना जरूरी है और इसे कैसे करें।


 
Trending Videos
skin benefits of face steaming
ब्लैक हेड को दूर करता है

अगर आप नाक और ठोढ़ी के आसपास ब्लैक हेड्स से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं तो स्टीमिंग लें। सप्ताह में एक से दो बार 5 से 10 मिनट के लिए चेहरे पर भाप को लेने से ब्लैक हेड से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर थोड़ी देर भाप लें और उसके बाद स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। भाप की वजह से चेहरे की त्वचा मुलायम हो जाती है और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकालने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
skin benefits of face steaming

चेहरे पर जमी धूल, मिट्टी और गंदगी को साफ करने के लिए स्टीमिंग एक बेहतरीन उपाय है। इसकी मदद से डेड स्किन आसानी से निकल जाते हैं और बंद पोर्स खुलते हैं।


 
skin benefits of face steaming
wrinkles
झुर्रियों को करे दूर

बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों की समस्या बहुत ही आम है जिसे दूर करने के लिए महिलाएं तमाम तरह के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती है। जबकि अगर वो चाहें तो  सस्ते में स्टीमिंग के जरिए छुटकारा पाया जा सकता है। स्टीमिंग से चेहरे पर मॉइश्चर बना रहता है और रूखेपन की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा में कसावट भी आती है।



 
विज्ञापन
skin benefits of face steaming
घर पर स्टीमिंग कैसे करें

घर पर स्टीमिंग करने के लिए किसी भगोने में पानी ले कर गर्म कर लें। इसके बाद चेहरे को बर्तन के पास ले जाकर तौलिए से सिर और चेहरे को ढक कर भाप लें। आप चाहे तो इस प्रक्रिया के लिए स्टीमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed