{"_id":"6485a3f4dc3fdbcf0709ac79","slug":"lip-care-how-to-lip-care-at-home-with-home-remedies-tips-in-hindi-2023-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lip Care: काले होंठों को गुलाबी बनाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जानें इन होममेड चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Lip Care: काले होंठों को गुलाबी बनाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जानें इन होममेड चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:09 PM IST
सार
अगर आपके होंठ भी काले होते जा रहे हैं तो इन घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करके आप उन्हें गुलाबी बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
black lips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Lip Care: चेहरे की सुंदरता में होंठों का काफी अहम रोल होता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ स्किन और होंठों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, गर्मियों के मौसम में होंठों में ड्राईनेस और डेड स्किन की परेशानी होना बेहद आम बात है। अगर सही समय पर इनपर ध्यान ना दिया जाए तो होंठ काले पड़ने लगते हैं। इसके साथ ही कई मानवीय कारणों की वजह से भी होंठ काले होने लगते हैं।
जैसे कि हद से ज्यादा सिगरेट पीना, चाय और कॉफी को ज्यादा लेना और भी कई आम कारण इसके पीछे की वजह हो सकते हैं। ऐसे में आपको घर पर ही अपने होंठों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आज के लेख में हम आपको ऐसे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होंठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। ताकि आपके होंठों का गुलाबीपन भी वापस लौट सके।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करें खीरे के जूस का इस्तेमाल
क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में खीरा खाने के साथ-साथ आप उसका जूस बनाकर अपने होंठों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। दरअसल, खीरे का जूस होंठों की पिगमेंटेशन को कम करता है। इसके लिए आप खीरे के पेस्ट को 15 से 20 मिनट होंठों पर लगाएं और पानी से धो लें। दिन में ऐसा 2 बार करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शहद और नींबू है फायदेमंद
जैसे शहद और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है ठीक वैसे ही होठों का काला रंग कम करने में भी ये मिश्रण मददगार है। आप भी इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एलोवेरा जेल
क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा में ऑक्सिन के साथ ही इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो होंठों का रंग बदल सकते हैं। इससे लिप्स मुलायम भी होते हैं और प्राकृतिक रंग भी आता है। जो देखने में बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करें चुकंदर का इस्तेमाल
अगर आपके होंठ भी काले पड़ रहे हैं तो होंठों पर चुंकदर रगड़ें। आप एक स्लाइस चुकंदर का लें और इससे हल्के हाथों से 5 मिनट तक होंठों की मसाज करें, आपके काले होंठ गुलाबी हो जाएगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।