फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Guide: पुरुषों की स्मार्टनेस को बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट, अपने कलेक्शन में जरूर करें शामिल

Tue, 12 Mar 2024 03:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

ऐसा बिल्कुल नहीं है, कि मेकअप सिर्फ लड़कियां ही कर सकती हैं। पुरुषों को भी पार्टी में जाते समय हल्का मेकअप अवश्य करना चाहिए। 

विज्ञापन
Makeup Guide for men in hindi makeup product for mens
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि मेकअप तो लड़कियों और महिलाओं के लगाने का सामान है। इसका पुरुषों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में पुरुष भी महिलाओं की तरहअपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। वो हमेशा ये कोशिश करते हैं कि उनका चेहरा दमकता रहे।



ऐसे में जिस तरह से महिलाएं किसी पार्टी में जाते वक्त मेकअप करना पसंद करती हैं, ठीक उसी तरह से पुरुषों को भी कहीं जाने से पहले मेकअप का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे, जो हर पुरुष के पास अवश्य होने चाहिए। 

Makeup Guide for men in hindi makeup product for mens
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : istock

बीबी क्रीम

लड़कियों की तरह हर लड़के के पास बीबी क्रीम अवश्य होनी चाहिए। इसकी मदद से आप अपने स्किन कलर को एक जैसा कर सकते हैं। अगर चेहरे पर कोई दिक्कत है तो उसे आप बीबी क्रीम की मदद से ढक सकते हैं। ये काफी छोटी सी होती है, इसलिए इसे आप आसानी से अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। 

Makeup Guide for men in hindi makeup product for mens
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : iStock

कंसीलर

हर लड़के के पास कंसीलर का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी की मदद से आप अपने डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को सही से छिपा सकते हैं। कंसीलर खरीदते वक्त बस इतना ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टोन के हिसाब से ही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Guide for men in hindi makeup product for mens
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : social media

लिप बाम

भले ही आप अच्छी तरह से तैयार हो जाएं, लेकिन अगर आपके होंठ रूखे-सूखे रहेंगे, तो आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में अपने पास हमेशा अच्छी क्वालिटी का लिप बाम जरूर रखें। इसका इस्तेमाल भी बार-बार करते रहें। 

विज्ञापन
Makeup Guide for men in hindi makeup product for mens
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : social media

सेटिंग स्प्रे 

अपने मेकअप को सही से सेट करने के लिए हमेशा सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। अगर आप सही तरह से इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो आपका मेकअप बिगड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed