सब्सक्राइब करें

शेविंग करते समय लड़के अक्सर कर देतें हैं ये गलतियां, सेहत पर भी पड़ जाती है भारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
mostly men doing these mistakes while shaving
- फोटो : Social Media

कई बार देखा गया है कि पुरुष शेविंग करते हैं तो उनके चेहरे  पर दाने निकल आते हैं या फिर रैशेज से पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से तो बहुत सारे लड़के शेविंग से ही कतराने लगते हैं और दाढ़ी बढ़ाकर रख लेते हैं। हांलाकि ज्यादातर इस तरह की समस्याओं का कारण शेविंग के समय की गईं गलतियां होती हैं। जिसका नुकसान चेहरे को उठाना पड़ता है। आइए जानें वो कौन सी गलतियां हैं....

Trending Videos
mostly men doing these mistakes while shaving
shaving

कुछ लोगों को लगता है जब तक ब्लेड में धार है तब तक आप इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। समय-समय पर ब्लेड बदलते रहना चाहिए। अगर ब्लेड नहीं बदला जाए तो इसका त्वचा पर भारी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, पुराने ब्लेड्स पर बैक्टीरिया जम जाते हैं जो आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mostly men doing these mistakes while shaving
जब कभी आप शेविंग क्रीम खरीदने जाएं तो उस वक्त अच्छे से उसमें इस्तेमाल की गई चीजों को पढ़ें। हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही शेविंग क्रीम का चुनाव करें। 
mostly men doing these mistakes while shaving

अगर आप हर दिन शेविंग करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है। रोजाना शेविंग करने से आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले आप बालों को बढ़ने दें, तभी शेविंग करें।

विज्ञापन
mostly men doing these mistakes while shaving

कई लोग शेविंग करते वक्त पूरी ताकत लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्हें लगता है ऐसा करके बाल जड़ से हट जाएंगे। बता दें ऐसा करने से आपके चेहरे पर रैशेज पड़ जाते हैं, जिस वजह से खुजली होने लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed