{"_id":"62fa36a67076560afc007983","slug":"papaya-orange-fruit-mask-for-tan-removing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tan Removing: धूप से त्वचा पर हो गई है टैनिंग तो इस पीले फल से बनाएं मास्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tan Removing: धूप से त्वचा पर हो गई है टैनिंग तो इस पीले फल से बनाएं मास्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 15 Aug 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
skin tanning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूरज की तेज किरणें चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों को झुलसा देती हैं। जिसकी वजह से टैनिंग हो जाती है। टैनिंग से ना केवल त्वचा पर काले धब्बे दिखने लगते हैं। बल्कि ये सुंदरता को भी बिगाड़ने का काम करता है। यहां तक कि लगातार धूप में जाने से त्वचा की रंगत टैनिंग की वजह से खऱाब हो जाती है। लेकिन अगर आप इस टैनिंग से छुटकारा पाना् चाहती हैं तो केमिकल वाले प्रो़डक्ट की बजाय घरेलू नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करके देखें। ये काफी तेजी से प्रभावित हिस्से को ठीक करने में मदद करते हैं।
2 of 5
papaya
- फोटो : iStock
टैनिंग को दूर करने के लिए करें इस फल का इस्तेमाल
अगर चेहरे और त्वचा पर टैनिंग हो गई है तो पपीता इसे दूर करने में काफी मदद कर सकता है। पपीते को लेकर उसे ऑरेंज जूस के साथ पैक बना लें। पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए पके हुए पपीते को लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इस मैश किए पपीते को ऑरेंज जूस की मदद से पेस्ट बना लें।
Trending Videos
3 of 5
papaya
इस पैक को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे की टैनिंग जल्दी ही चली जाएगी। इसी तरह से आप चाहें तो दही के साथ संतरे के रस को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरे को पानी से धो लें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दही
- फोटो : iStock
ये फ्रूट मास्क त्वचा की टैनिंग दूर करने के साथ ही कॉम्प्लेक्शन को भी सुधारते हैं। चेहरे पर डलनेस को दूर कर इन फ्रूट मास्क को लगाने से त्वचा पर चमक आती है और चेहरा खिला-खिला दिखने लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
honey
- फोटो : istock
एक चम्मच शहद के साथ पके हुए पपीते को मैश कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे को साफ कर इस पैक को लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद चेहरा साफ करें। टैनिंग दूर करने के लिए ये फ्रूट मास्क भी काफी असरदार है और असर दिखना शुरू हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।