सब्सक्राइब करें

Remove Tanning: हाथों का कालापन दूर करना है तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 24 Sep 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
remove tanning of hand with these effective home remedies
tanning in hand - फोटो : pixabay

खूबसूरत त्वचा सुंदरता बढ़ा देती है। फिर वो चाहे चेहरे की हो या फिर हाथों-पैरों की। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही घर के काम करने की वजह से हाथों पर गंदगी की परत जमा हो जाती है। जो दिखने में भद्दी लगती है। उंगलियों की पीछे की तरफ हाथों पर कालापन दिखने लगता है। साथ ही उस जगह की स्किन हार्ड भी हो जाती है। कई बार सनबर्न की वजह से भी टैनिंग हो जाती है। हाथों का यही कालापान दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काम आएंगे। जिनकी मदद से आप हाथों की त्वचा की टैनिंग को दूर कर पाएंगी। साथ ही इनसे त्वचा मुलायम भी हो जाएगी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो घरेलू नसुखे जिन्हें आजमाने से हाथों की त्वचा का कालापन और टैनिंग खत्म हो जाएगी। 

Trending Videos
remove tanning of hand with these effective home remedies
दही - फोटो : iStock
दही से दूर होती है टैनिंग

दही की मदद से चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है। हाथों का कालापन दूर करने के लिए एक कप दही में एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा दें। सप्ताह में तीन से चार बार इस पेस्ट को लगाने से धीरे-धीरे टैनिंग दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
remove tanning of hand with these effective home remedies
एलोवेरा - फोटो : social media
एलोवेरा

अगर धूप और धूल की वजह से सनबर्न हो रहा है। तो इसे दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बहुत काम आएगा। एलोवेरा जेल को लेकर हाथों पर रगड़ें और रातभर के लिए छोड़ दें। फिर अगले दिन पानी से धो लें। रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से कुछ ही दिनों में टैनिंग हल्की पड़ने लगती है। 

remove tanning of hand with these effective home remedies
lemon - फोटो : iStock
नींबू

नींबू का रस शरीर पर जमा गंदगी को तेजी से हटाता है। इसे हाथों की टैनिंग हटाने के लिए बिल्कुल साधारण तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। बस एक चम्मच नींबू के रस को एक कटोरी पानी में मिला लें। पानी थोड़ा गर्म ही लें। इस पानी में हाथों को डुबोएं। करीब 15 मिनट तक हाथों को डुबोएं रहें। फिर निकालकर पानी से साफ कर लें। नींबू की मदद से भी त्वचा का कालापन और टैनिंग हल्की पड़ेगी और खत्म होगी।

विज्ञापन
remove tanning of hand with these effective home remedies
tomato - फोटो : iStock
टमाटर

टमाटर के गूदे को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो मसाज करते हुए इसे छुड़ा लें। टमाटर और दही दोनों मिलकर टैनिंग को कम करने का काम करेगा। साथ ही स्किन भी मुलायम होकर ग्लो करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed