Shaving Tips: शेविंग पुरुषों के जीवन का एक काफी अहम हिस्सा है। बहुत से लड़के खुद से घर पर ही शेविंग करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग शेविंग कराने के लिए सैलून जाते हैं। बाहर जाकर शेविंग कराने में काफी पैसा खर्च होता है, इसलिए ज्यादातर लोग घर पर ही शेव करना पसंद करते हैं। बहुत से लोग घर पर शेविंग करने के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से बाल काफी हार्ड निकलते हैं।
Shaving Tips: शेव करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हार्ड हो जाएंगे बाल
शेविंग एक नियमित ग्रूमिंग रूटीन का हिस्सा है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं किया जाए, तो स्किन डैमेज, रैशेज और हार्ड बाल आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेव से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें
ड्राई और गंदी स्किन पर शेविंग करने से बाल हार्ड हो सकते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं या हल्की स्टीम लें ताकि पोर्स खुल जाएं और बाल सॉफ्ट हो जाएं। इसके लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जिससे डेड स्किन हट जाए और स्मूद शेविंग हो।
अच्छी क्वालिटी का शेविंग क्रीम या जेल इस्तेमाल करें
शेविंग क्रीम स्किन को हाइड्रेट करती है और बालों को मुलायम बनाती है, जिससे शेविंग आसान होती है। इसके लिए हमेशा एलोवेरा या मॉइश्चराइजिंग शेविंग क्रीम/जेल का उपयोग करें। इस्तेमाल से पहले फोम को कम से कम 1-2 मिनट तक स्किन पर लगा रहने दें, ताकि बाल अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएं।
सही रेजर का इस्तेमाल करें
गलत या ब्लंट रेजर से बाल मोटे और हार्ड हो सकते हैं, साथ ही कट्स और रैशेज भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा मल्टी-ब्लेड रेजर का इस्तेमाल करें, जिससे क्लीन शेव मिले। हर 5-7 शेव के बाद रेजर ब्लेड बदलें, ताकि वह धारदार बना रहे। इलेक्ट्रिक शेवर का इस्तेमाल करें, अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है।
शेविंग की सही दिशा अपनाएं
गलत डायरेक्शन में शेव करने से बाल हार्ड हो सकते हैं और इन-ग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा बालों की ग्रोथ की दिशा में ही शेव करें। बहुत ज्यादा दबाव डालकर शेविंग न करें, इससे स्किन कट सकती है और बाल मोटे दिख सकते हैं।