{"_id":"679eeda5a5d4c0bbaf00da70","slug":"side-effect-of-gel-nail-paint-in-hindi-kya-gel-nail-paint-lagana-sahi-hai-2025-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail Care Tips: फैशन के इस दौर में बढ़ रहा है जेल नेल पॉलिश का ट्रेंड, इस्तेमाल से पहले जान लें इसके नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Nail Care Tips: फैशन के इस दौर में बढ़ रहा है जेल नेल पॉलिश का ट्रेंड, इस्तेमाल से पहले जान लें इसके नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:43 AM IST
सार
आज के दौर में साधारण नेल पॉलिश लगाने की जगह जेल नेल पैंट लगाने का काफी ट्रेंड बढ़ गया है। ऐसे में आपको इसके नुकसानों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
फैशन के इस दौर में बढ़ रहा है जेल नेल पॉलिश का ट्रेंड
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Nail Care Tips: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाओं के बीच आजकल नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन का काफी क्रेज हो गया है। इसकी वजह से नाखून और भी ज्यादा प्यारे लगने लगते हैं। नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन दोनों के लिए खास जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है।
जेल नेल पॉलिश देखने में खूबसूरत और लंबे समय तक टिकने वाली होती है। इसकी वजह से भले ही आपके नाखून खूबसूरत लगने लगें लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको लगातार जेल नेल पॉलिश इस्तेमाल करने के नुकसान बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें और आपको किसी तरह की परेशानी न होने पाए।
2 of 7
नाखून होते हैं कमजोर
- फोटो : instagram
नाखून होते हैं कमजोर
बार-बार जेल नेल पॉलिश लगाने से नाखून पतले और कमजोर हो सकते हैं। जेल पॉलिश हटाने के दौरान नाखून की ऊपरी परत भी उतर सकती है, जिससे नाखून चटकने लगते हैं। ऐसे में आपको इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए।
3 of 7
केमिकल्स का होता है दुष्प्रभाव
- फोटो : Adobe stock
केमिकल्स का होता है दुष्प्रभाव
जेल नेल पॉलिश में कई हार्श केमिकल्स पाए जाते हैं, इनमें फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून सबसे खराब केमिकल्स हैं। ये नाखूनों पर एलर्जी या जलन पैदा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ये केमिकल्स नाखूनों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
UV/LED लैंप का असर
- फोटो : Adobe stock
UV/LED लैंप का असर
जेल नेल पॉलिश को सुखाने के लिए UV या LED लाइट का उपयोग किया जाता है। UV किरणें त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती हैं और समय के साथ झुर्रियां या स्किन डैमेज का कारण बन सकती हैं। लंबे समय तक एक्सपोजर से स्किन कैंसर तक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
त्वचा हो जाती है ड्राई
- फोटो : Adobe stock
त्वचा हो जाती है ड्राई
जेल नेल पॉलिश को हटाने के लिए एसिटोन का उपयोग किया जाता है, जो नाखूनों और त्वचा को ड्राई कर सकता है। अगर इसे सही तरीके से न हटाया जाए, तो नाखून छिल सकते हैं और कमजोर हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।