फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Removal Tips: नहीं मिल रहा पार्लर जाने का समय तो घर पर ही हटाएं अपर लिप्स के बाल

Fri, 31 Jan 2025 05:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

यदि आपको पार्लर जाने का समय नहीं मिल रहा है तो घर पर ही आप अपर लिप्स के बाल हटा सकती हैं। हम आपको यहां इसके घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to remove upper lips hair at home in hindi upper lips ke baal kaise hataye gharelu upay
घर पर ही हटाएं अपर लिप्स के बाल - फोटो : Adobe stock

Hair Removal Tips: चेहरे पर निकलने वाले अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसी वजह से महिलाएं पार्लर जाकर समय-समय पर न सिर्फ आईब्रो की थ्रेडिंग कराती हैं, बल्कि वो अपर लिप्स हेयर भी रिमूव भी कराती हैं।



जो महिलाएं अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराती हैं, वो अगर समय से पार्लर न जाएं तो चेहरा अजीब दिखने लगता है। ऐसे में सही समय पर पार्लर जाकर अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराना जरूरी होता है, लेकिन महिलाओं के लिए बार-बार पार्लर जाना आसान नहीं हो पाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपर लिप्स के बाल आसान विधि से रिमूव कर सकती हैं। 

how to remove upper lips hair at home in hindi upper lips ke baal kaise hataye gharelu upay
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

 शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल

इस वैकेस को तैयार करने के लिए आपको 2 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और 1 टेबलस्पून पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में चीनी, नींबू और पानी डालें और धीमी आंच पर गर्म करें।  जब यह गाढ़ा और सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।

how to remove upper lips hair at home in hindi upper lips ke baal kaise hataye gharelu upay
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

वैक्स को अपर लिप्स पर लगाएं और ऊपर से कोई साफ पतला कपड़ा या वैक्सिंग स्ट्रिप लगाएं। स्ट्रिप को हल्के से दबाएं और फिर तेज़ी से खींच लें। स्किन पर कोई केमिकल नहीं होगा, और यह बालों को जड़ से निकालता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove upper lips hair at home in hindi upper lips ke baal kaise hataye gharelu upay
बेसन और हल्दी पैक - फोटो : Adobe stock

बेसन और हल्दी पैक 

अगर आप नेचुरल तरीके से अपर लिप्स के बाल हल्के करना चाहती हैं तो यह बेस्ट तरीका है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 टेबलस्पून बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबलस्पून गुलाब जल या दूध की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
how to remove upper lips hair at home in hindi upper lips ke baal kaise hataye gharelu upay
बेसन और हल्दी पैक - फोटो : Adobe stock

इसे तैयार करने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने दें। हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटा दें। ये बालों को जड़ से हटाने के साथ स्किन को भी चमकदार बनाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed