फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What Is Patch Test: क्या होता है पैच टेस्ट ? जानें इसे करने का सही तरीका

Fri, 31 Jan 2025 04:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

जब भी कोई ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदा जाता है तो सबसे पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि ये क्या होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है।  

विज्ञापन
what is patch test in hindi skin par patch test kaise karein
क्या होता है पैच टेस्ट ? - फोटो : Adobe stock

What Is Patch Test: आपने अक्सर त्वचा विषेशज्ञों को ये कहते सुना होगा कि जब भी कोई स्किन केयर या फिर ब्यूटी केयर प्रोडक्ट खरीदें तो उसके नियमित इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। इसके बारे में पता तो लगभग हर किसी को है, लेकिन लोगों को आज भी ये जानकारी नहीं है कि आखिर पैच टेस्ट करने का सही तरीका क्या है।



ऐसे में आपकी मदद हम करेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि पैच टेस्ट क्या होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है। हर किसी को पैच टेस्ट के फायदों के बारे में भी पता होना चाहिए। 

what is patch test in hindi skin par patch test kaise karein
क्या होता है पैच टेस्ट ? - फोटो : Adobe stock

क्या होता है पेच टेस्ट

पैच टेस्ट एक प्रकार का स्किन एलर्जी टेस्ट है, जो यह जांचने के लिए किया जाता है कि कोई ब्यूटी प्रोडक्ट (जैसे – क्रीम, सीरम, हेयर डाई, मेंहदी, या कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट) आपकी त्वचा पर सूट करेगा या नहीं। अगर बिना पैच टेस्ट किए कोई नया प्रोडक्ट लगाया जाए, तो यह स्किन पर एलर्जी, जलन, लाल धब्बे, खुजली या रैशेज का कारण बन सकता है।  इसलिए नए ब्यूटी या हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है। 

what is patch test in hindi skin par patch test kaise karein
जानें इसे करने का सही तरीका - फोटो : iStock

जानें इसे करने का सही तरीका

यदि आप भी पैच टेस्ट करना चाहती हैं तो पैच टेस्ट के लिए त्वचा का एक छोटा सा हिस्सा चुनें, जहां प्रोडक्ट का असर अच्छे से दिख सके, लेकिन ज्यादा सेंसिटिव न हो। इसके लिए कलाई के अंदर का हिस्सा, कान के पीछे, कोहनी के अंदर, गर्दन का साइड जैसे बॉडी पार्ट सही रहते हैं। चेहरे पर सीधे पैच टेस्ट न करें, क्योंकि अगर एलर्जी हुई, तो चेहरा प्रभावित हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
what is patch test in hindi skin par patch test kaise karein
पैच टेस्ट गाइड - फोटो : iStock
पैच टेस्ट गाइड
 

जिस प्रोडक्ट का टेस्ट करना है, उसकी थोड़ी मात्रा लें। इसे त्वचा पर लगाकर हल्के से रगड़ें या छोड़ दें।  अगर यह हेयर डाई, मेंहदी, या किसी अन्य केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का टेस्ट है, तो इसे 24-48 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। अगर यह स्किनकेयर क्रीम या सीरम है, तो 24 घंटे बाद टेस्ट रिजल्ट देखें। अगर त्वचा पर कोई रिएक्शन नहीं होता तो यह प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सेफ है। अगर खुजली, जलन, दाने या लाल चकत्ते दिखते हैं, तो तुरंत प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें। 


 
विज्ञापन
what is patch test in hindi skin par patch test kaise karein
इन प्रोडक्ट का पैच टेस्ट है जरूरी - फोटो : Adobe stock

इन प्रोडक्ट का पैच टेस्ट है जरूरी

  • ब्यूटी प्रोडक्ट्स (क्रीम, सीरम, फाउंडेशन, सनस्क्रीन)  
  • हेयर केयर प्रोडक्ट्स (हेयर डाई, मेंहदी, शैंपू, कंडीशनर)  
  • स्किनकेयर प्रोडक्ट्स (टोनर, एक्सफोलिएंट, फेस मास्क)  
  • आयुर्वेदिक और हर्बल प्रोडक्ट्स (मेंहदी, होममेड पैक)  


 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed