फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keratin Treatment: हजारों रुपये खर्च करके कराया है केराटिन ट्रीटमेंट तो ऐसे रखें बालों का ध्यान

Fri, 31 Jan 2025 02:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

अगर आपने हजारों रुपये खर्च करके केराटिन ट्रीटमेंट कराया है, तो इसका सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी है। केराटिन ट्रीटमेंट से बाल सीधे, सिल्की और फ्रिज-फ्री हो जाते हैं, लेकिन अगर सही केयर न की जाए, तो इसका असर जल्दी खत्म हो सकता है।  

विज्ञापन
Keratin Treatment ke baad balo ka dhayan kaise rakhein
हजारों रुपये खर्च करके कराया है केराटिन ट्रीटमेंट तो ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Keratin Treatment: केराटिन एक प्राकृतिक प्रोटीन है, जो हमारे बालों, त्वचा और नाखूनों में पाया जाता है। धूल, धूप, केमिकल और हीट स्टाइलिंग से हमारे बालों का केराटिन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे बाल रूखे, उलझे और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं खासतौर पर केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं।



केराटिन ट्रीटमेंट आजकल बहुत पॉपुलर हेयर ट्रीटमेंट है, जिससे बाल सीधे, सिल्की और फ्रिज़-फ्री हो जाते हैं लेकिन अगर सही देखभाल न की जाए, तो इसका असर जल्दी खत्म हो सकता है। अगर आपने केराटिन ट्रीटमेंट करवाया है, तो इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। सही प्रोडक्ट्स और हेयर केयर रूटीन अपनाने से आपका केराटिन ट्रीटमेंट 3-5 महीने तक टिक सकता है।

 

Keratin Treatment ke baad balo ka dhayan kaise rakhein
बाल धोने में जल्दबाजी न करें - फोटो : Adobe stock

बाल धोने में जल्दबाजी न करें

केराटिन ट्रीटमेंट के बाद कम से कम 3 दिन (72 घंटे) तक बाल न धोएं। इसके लिए आपको सैलून वाले भी क्लीयर मना करके भेजेंगे। इस दौरान बालों को भीगने से बचाएं, क्योंकि पानी केराटिन को कमजोर कर सकता है। अगर गलती से बाल गीले हो जाएं, तो तुरंत हेयर ड्रायर से सुखा लें। अगर पसीना आ जाए तो हल्के हाथों से टिशू से सुखाएं, लेकिन धोएं नहीं।  

Keratin Treatment ke baad balo ka dhayan kaise rakhein
बालों को खुला छोड़ें - फोटो : Adobe stock

बालों को खुला छोड़ें

केराटिन कराने के बाद 3-4 दिन तक बालों में क्लिप, हेयरबैंड या रबरबैंड न लगाएं। बालों को मोड़कर न बांधें क्योंकि इससे ट्रीटमेंट में क्रीज आ सकती है। सोते समय सिल्क पिलो कवर का इस्तेमाल करें ताकि बाल ज्यादा रगड़ न खाएं। अगर बाल चेहरे पर आ रहे हैं, तो हल्के हाथों से पीछे कर लें लेकिन बांधें नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Keratin Treatment ke baad balo ka dhayan kaise rakhein
सल्फेट-फ्री शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

सल्फेट-फ्री शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें

केराटिन ट्रीटमेंट के बाद हमेशा केमिकल-फ्री और सल्फेट-फ्री शैंपू ही इस्तेमाल करें। सल्फेट, पैराबेन और सोडियम युक्त शैंपू केराटिन को जल्दी खत्म कर देते हैं। इसके साथ सिलिकॉन-फ्री कंडीशनर बालों को नरिश करने में मदद करता है।  

विज्ञापन
Keratin Treatment ke baad balo ka dhayan kaise rakhein
ज्यादा बार बाल धोने से बचें - फोटो : Adobe stock

ज्यादा बार बाल धोने से बचें

 यदि आपको हर रोज बाल धोने की आदत है तो इससे बचें। रोज-रोज बाल धोने से केराटिन जल्दी निकल सकता है। केराटिन के बाद हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार शैंपू करें। अगर बाल जल्दी ऑयली हो रहे हैं तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed