Side Effect Of Using Coconut Oil: नारियल का तेल सदियों से त्वचा और बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है और लोग इसे ड्राई स्किन के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर स्किन टाइप के लिए नारियल का तेल फायदेमंद नहीं होता?
{"_id":"698173c57543b50449090ff0","slug":"side-effect-of-using-coconut-oil-on-skin-nariyal-ka-tel-lagane-ke-nuksan-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Side Effect Of Coconut Oil: त्वचा पर नारियल का तेल लगा रहे हैं तो इसके नुकसान जान लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Side Effect Of Coconut Oil: त्वचा पर नारियल का तेल लगा रहे हैं तो इसके नुकसान जान लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:52 AM IST
सार
Side Effect Of Using Coconut Oil: अगर आप भी स्किन पर नारियल का तेल लगाते हैं तो पहले इसके नुकसान जान लें।
विज्ञापन
त्वचा पर नारियल का तेल लगा रहे हैं तो इसके नुकसान जान लें
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं
- नारियल तेल स्किन के ऊपर एक मोटी परत बना लेता है, जिससे त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स बंद हो सकते हैं।
- जब पोर्स सही तरीके से सांस नहीं ले पाते, तो गंदगी और बैक्टीरिया अंदर फंस जाते हैं।
- इससे स्किन ब्रेकआउट्स और दूसरी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंपल्स और एक्ने बढ़ सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
पिंपल्स और एक्ने बढ़ सकते हैं
- डर्मेटोलॉजिस्ट्स के अनुसार नारियल तेल कॉमेडोजेनिक होता है, यानी यह मुंहासों की समस्या बढ़ा सकता है।
- ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वालों के लिए यह तेल ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स बार-बार निकल सकते हैं और पुराने एक्ने ठीक होने में भी समय लग सकता है।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या
- फोटो : Adobe stock
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या
- जब नारियल तेल स्किन के पोर्स में जमने लगता है, तो वहां ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बनने लगते हैं।
- खासकर नाक, ठुड्डी और माथे जैसे हिस्सों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
- लंबे समय तक चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन टेक्सचर भी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
स्किन एलर्जी का खतरा
- फोटो : Adobe stock
स्किन एलर्जी का खतरा
- कुछ लोगों की स्किन नारियल तेल के प्रति सेंसिटिव होती है, जिससे खुजली, जलन, लालपन या रैशेज़ जैसी एलर्जी हो सकती है।
- खासतौर पर सेंसिटिव स्किन वालों को बिना टेस्ट किए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
