{"_id":"626f684cebca543bfb68f0c6","slug":"women-can-use-men-s-beard-oil-in-these-things-know-how-to-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Useful Tips: लड़कों के बियर्ड ऑयल को लड़कियां यूं करें इस्तेमाल, बड़े काम की है ये चीज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Useful Tips: लड़कों के बियर्ड ऑयल को लड़कियां यूं करें इस्तेमाल, बड़े काम की है ये चीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
beard
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बियर्ड ऑयल पुरुषों के दाढ़ी बढ़ाने और उन्हें घना करने के लिए खासतौर पर मिलता है। जिसे महिलाओं के इस्तेमाल के बारे में कोई नहीं सोच सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बियर्ड ऑयल को महिलाएं भी ग्रूमिंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। बियर्ड ऑयल केवल चेहरे के बालों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बल्कि महिलाएं चाहें तो इससे अपने बालों से लेकर नाखूनों तक की केयर कर सकती हैं। तो चलिए जानें किस तरह से बियर्ड ऑयल महिलाओं के भी पर्सनल केयर का साथी बन सकता है।
2 of 5
nails
- फोटो : iStock
नेल्स की देखभाल होगी अच्छी
हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं मेनीक्योर करवाना पसंद करती हैं। लेकिन अगले ही दिन से नाखूनों के आसपास की स्किन बेजान और नाखून डल नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। क्यूटिकल ऑयल को अलग से खरीदने की बजाय बाथरूम में पार्टनर के रखे बियर्ड ऑयल को आप क्यूटिकल की देखभाल के लिए इस्तेमाल में ला सकती हैं। बियर्ड ऑयल स्किन तेजी से अवशोषित होते हैं और त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। तो आप हाथों पर इसकी मालिश से असर देख सकते हैं।
3 of 5
hair style
- फोटो : pixabay
बालों को दें एक्स्ट्रा पोषण
बालों को स्टाइल करने के लिए महिलाएं स्ट्रेटनिंग से लेकर कर्लिंग का इस्तेमाल करती हैं। हीट स्टाइलिंग टूल्स बालों को बेजान और रूखा बना देते हैं। वहीं कई हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट भी बालों को रूखा करते हैं। ऐसे में बियर्ड ऑयल से पोषण लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hair mask
बियर्ड ऑयल को घर में बनें हेयर कंडीशनर के साथ मिलाकर बालों पर मास्क की तरह लगाकर छोड़ दें। दस से पंद्रह मिनट बाद बालों को धो लें। इससे बालों को नई जान मिलेगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर स्कैल्प पर लगाने के लिए नहीं होते। इसलिए केवल होममेड कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 5
hair
- फोटो : social media
बेबी हेयर को करें कंट्रोल
हेयरस्टाइल बनाने के बाद कई सारे छोटे-छोटे बाल पूरे लुक को खराब कर देते हैं। इन फ्लाईवेज को सेट करने के लिए आप बस बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी फिंगरटिप्स पर कुछ बूंद बियर्ड ऑयल की लेकर इन्हें लेकर रब कर लें। इससे सारे बेबी हेयर अपनी जगह पर सेट करने में आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।