दुर्गा पूजा लुक: पंडाल में सबकी नजरें होंगी आप पर, ऐसे करें दुर्गा पूजा पर साड़ी को स्टाइल
Durga Puja Saree Ideas: दुर्गा पूजा में साड़ी चुनते समय आराम का भी ध्यान रखें। लंबे समय तक पूजा पंडाल घूमने के लिए हल्की और आरामदायक फैब्रिक वाली साड़ी बेहतर विकल्प हो सकती है।
विस्तार
Durga Puja Styling Tips: दुर्गा पूजा का त्योहार सिर्फ आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि पारंपरिक फैशन और खूबसूरत परिधानों का भी खास मौका है। अगर आप इस दुर्गा पूजा पर साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं, तो ट्रेडिशनल लुक से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक कई शानदार विकल्प आजमा सकती हैं। सही साड़ी के साथ ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप का कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को खास बना सकता है।
किस तरह की साड़ी पहनें?
दुर्गा पूजा के लिए लाल और सफेद साड़ी सबसे पसंदीदा पारंपरिक विकल्पों में से एक है। इसके अलावा लाल बॉर्डर वाली कॉटन या सिल्क साड़ी भी पूजा के माहौल के लिए बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आप थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं तो बनारसी सिल्क, कांजीवरम या टिश्यू साड़ी चुन सकती हैं। गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक जरी वर्क वाली साड़ियां त्योहार के लिए शानदार विकल्प हैं।
नवरात्रि बंगाली लुक: बंगाली बाला जैसा लुक चाहिए? नवरात्रि में इन 7 स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
साड़ी के रंग का सही चुनाव
युवा महिलाएं पेस्टल, मरून, रानी पिंक, पीला या ग्रीन शेड की साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, गोल्ड ज्वेलरी, लाल बिंदी और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल लुक को और आकर्षक बना सकते हैं।
नवरात्रि आउटफुट: नवरात्रि में साड़ी को दें गुजराती ट्विस्ट, गरबा लुक देख सबकी थम जाएंगी नजरें
दुर्गा पूजा में साड़ी चुनते समय आराम का भी ध्यान रखें। लंबे समय तक पूजा पंडाल घूमने के लिए हल्की और आरामदायक फैब्रिक वाली साड़ी बेहतर विकल्प हो सकती है।