Navratri Day 4 Colour: नवरात्रि का चतुर्थ दिवस 14 अक्तूबर 2026 को है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माता की पूजा में विशेष भोग और रंग का महत्व होता है। मान्यता है कि चतुर्थ नवरात्रि को माता का प्रिय भोग और शुभ रंग के वस्त्र धारण करके पूजन किया जाए, तो मां कूष्मांडा प्रसन्न हो सकती हैं।
Navratri Day 4 Colour: मां कूष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें शुभ रंग और आउटफिट आइडिया
What to Wear on Mata Kushmanda Puja 2026: नवरात्रि 2026 के चौथे दिन पहनें रॉयल ब्लू रंग। मां कूष्मांडा की पूजा के लिए जानें खूबसूरत साड़ी, सूट और लहंगे के लेटेस्ट फैशन आइडियाज
मां चंद्रघंटा की पूजा में कौन सा रंग पहनें?
चतुर्थ नवरात्रि पर मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उनको सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की रचनाकार माना जाता है। माता के इस स्वरूप की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं। इस दिन का रंग रॉयल ब्लू है। पंचांग परंपरा में इस रंग को शांति और समृद्धि जैसी भावनाओं से जोड़ा गया है।
रॉयल ब्लू साड़ी में दिखें खूबसूरत
अगर आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं, तो रॉयल ब्लू सिल्क, बनारसी या कढ़ाई वाली जॉर्जेट साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ब्लाउज, झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
रॉयल ब्लू कुर्ता सेट से पाएं एलिगेंट लुक
आरामदायक और स्टाइलिश लुक के लिए रॉयल ब्लू स्ट्रेट-कट कुर्ता सेट, अनारकली सूट या कढ़ाई वाला सलवार सूट पहनें। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, खूबसूरत जूती और हल्की ज्वेलरी अच्छी लगेगी।
रॉयल ब्लू लहंगे से बनाएं ग्लैमरस लुक
गरबा या शाम के उत्सव के लिए मिरर वर्क, जरी या खूबसूरत कढ़ाई वाला रॉयल ब्लू लहंगा चुन सकती हैं। सिल्वर ज्वेलरी और ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स आपके लुक को मॉडर्न टच देंगे। दुर्गा पूजा में शामिल हो रहे हैं तो इस तरह के आउटफिट काफी खूबसूरत लुक देंगे।
इस नवरात्रि अपने पसंदीदा रॉयल ब्लू आउटफिट में तैयार हों और अपनी आस्था के साथ त्योहार की खुशियों का आनंद लें।