{"_id":"5c11075bbdec2241ce727221","slug":"isha-ambani-and-anand-piramal-wedding-amitabh-bachchan-jaya-bachchan-shweta-and-navya-nanda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी की शादी में रॉयल लुक में नजर आया बच्चन परिवार, जया तो छोड़िए बिग बी ने भी पहना भारी हार","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ईशा अंबानी की शादी में रॉयल लुक में नजर आया बच्चन परिवार, जया तो छोड़िए बिग बी ने भी पहना भारी हार
Wed, 12 Dec 2018 06:43 PM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी आज आनंद पीरामल के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। शादी मुंबई स्थित अंबानी निवास स्थान Antilia में हो रही है। बारात पहुंच चुकी है। विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं। इससे पहले ईशा की मां और भाभी का लुक सामने आया था। अब बच्चन परिवार की तस्वीरें सामने आईं है।
विज्ञापन
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
ईशा की शादी में अमिताभ पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता और नातिन नव्या के साथ पहुंचे। इस खास मौके पर बिग बी ने व्हाइट शेरवानी पहनी है, वहीं जया, श्वेता और नव्या ने साड़ी पहनी है। चारों के लुक में एक बात खास है कि चारों ने हैवी ज्वैलरी पहनी है, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या जबरदस्त लुक में नजर आईं। उन्होंने सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गले में भारी हार कैरी किया हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बन बना रखा है। वहीं अभिषेक बच्चन ने काले रंग का कोट-पैंट किया है जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए हैं।
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। अपनी दोस्त की शादी के लिए प्रियंका ने भी खास ड्रेस चुनी है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका गोल्डन और हल्के गुलाबी कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहन हुए हैं जबकि निक सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए हैं।