फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की बेटियों ने फैशन शो में लोगों को बनाया दीवाना, ईशान के साथ ऐसे की मस्ती

Thu, 02 Aug 2018 02:31 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor and khushi kapoor with ishaan khattar at fashion show look glamorous

बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर उतरे थे। शो-स्टॉपर सलमान और कटरीना ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। मनीष मल्होत्रा के इस शो में वैसे तो कई सेलेब्रिटीज शामिल थे लेकिन लोगों की नजरें बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियों पर थीं। 

janhvi kapoor and khushi kapoor with ishaan khattar at fashion show look glamorous

श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस मौके पर ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं। उनके साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई और फिल्म धड़क के लीड हीरो ईशान कपूर भी मौजूद थे। ईशान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। तीनों ने फोटोग्राफरों को कई पोज दिए। सिर्फ इतना ही नहीं तीनों इस मौके पर मस्ती करते नजर आ रहे थे। 

janhvi kapoor and khushi kapoor with ishaan khattar at fashion show look glamorous

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थीम इंडो पर्शियन एरा था जो कि कटरीना और सलमान के ड्रेस में दिखाई दिया। इस मौके पर मनीष मल्होत्रा ने मीडिया से बात की और दोनों स्टार्स की जमकर तारीफ की। मनीष ने कहा - 'दोनों बॉलीवुड के सुपरस्टार्स है  फिर भी विनम्र रहते हैं और अपने साथ एक अलग तरह की भव्यता लेकर आते हैं। जहां एक ओर कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं सलमान हमेशा से ही फ्री स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor and khushi kapoor with ishaan khattar at fashion show look glamorous
इस फैशन शो में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी मौजूद थीं। उनका लुक भी काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था। आपको बता दें कि इस साल उनकी फिल्म केदारनाथ भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से सारा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed