सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: शादी से पहले करा रहीं प्री वेडिंग फोटोशूट तो इस तरह के कपड़ों को चुनें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

अगर आप प्री वेडिंग फोटोशूट में स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहते हैं तो कपड़ों के चयन पर विशेष ध्यान दें। यहां आपको प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आउटफिट टिप्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips: Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot Check Here Photos
प्री वेडिंग फोटोशूट आउटफिट - फोटो : facebook

Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot: शादी हर किसी के जीवन के लिए बहुत ही खास मौका होता है, जिसे यादगार और मजेदार बनाने के लिए लोग बहुत सारी तैयारियां करते हैं। शादी के मौके पर हर इवेंट को कैप्चर करते हैं, ताकि वक्त के साथ उन यादों को तस्वीर के रूप में देख सकते हैं। शादी के यादगार लम्हों को कैप्चर करने के लिए एक नया ट्रेंड भी आ गया है। इसे प्री वेडिंग फोटोशूट कहते हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन साथी से पहले तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट का ट्रेंड बढ़ गया है। लड़का और लड़की शादी से पहले किसी खूबसूरत सी लोकेशन पर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं और इस लम्हे को रिकॉर्ड कर लिया जाता है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कपल शादी जितना हैवी नहीं लेकिन खूबसूरत आउटफिट का चयन करना पसंद करते हैं। अगर आप प्री वेडिंग फोटोशूट में स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहते हैं तो कपड़ों के चयन पर विशेष ध्यान दें। यहां आपको प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आउटफिट टिप्स दिए जा रहे हैं।

Trending Videos
Fashion Tips: Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot Check Here Photos
प्री वेडिंग फोटोशूट आउटफिट

सेमी ट्रेडिशनल लुक

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आप कुछ हद तक ट्रेडिशनल लुक को अपना सकते हैं। स्टाइलिश और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए ट्रेंडी सलवार कुर्ता सेट को कैरी करें। इस तरह के पोशाक आपके ब्राइडल लुक को पूरा करेगा और शादी का दुल्हन वाला टच भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot Check Here Photos
प्री वेडिंग फोटोशूट आउटफिट - फोटो : instagram

साड़ी

भारतीय महिला साड़ी में सबसे ज्यादा आकर्षक लगती हैं। शादी का मौका है और साड़ी को उसमें शामिल न किया जाए तो कुछ अधूरापन लगता है। इसलिए प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आप आउटफिट की तलाश में हैं तो साड़ी को अपना सकती हैं। आप पर जो रंग जचता हो, उस आधार पर साड़ी का चयन करें। साड़ी के मुताबिक मेकअप अप्लाई करें। आपके इस लुक को पार्टनर निहारता रह जाएगा।

Fashion Tips: Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot Check Here Photos
प्री वेडिंग फोटोशूट आउटफिट - फोटो : instagram/perfect__wedding___

शार्ट ड्रेस

अगर प्री वेडिंग फोटोशूट शादी के रीति रिवाजों से अलग कुछ वेस्टर्न और स्टाइलिश चाहते हैं तो वेस्टर्न आउटफिट को भी अपना सकती हैं। कोई शाॅर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए मॉडर्न लुक अपनाने के लिए इस तरह की ड्रेस परफेक्ट रहेगी।

विज्ञापन
Fashion Tips: Outfit Ideas for Pre Wedding Photoshoot Check Here Photos
प्री वेडिंग फोटोशूट आउटफिट

गाउन

भारतीय लुक को माॅर्डन टच देने के लिए प्री वेडिंग फोटोशूट पर प्लेन टेल गाउन पहन सकती हैं। चाहें तो रफल, प्लेन, वेलवेट पैटर्न के डिजाइनर गाउन को भी अपना सकती हैं। इसमें आपको रायल लुक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed