सब्सक्राइब करें

राजस्थान की सुमन राव ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब, जानें उनके बारे में सब कुछ

फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 19 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Femina Miss India 2019: Suman Rao crowned Miss India 2019
Suman Rao - फोटो : social media

राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज अपने नाम कर लिया है। ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुंबई के वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट को फिल्म मेकर करन जौहर, एक्टर मनीष पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया। वहीं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस दिया मिर्जा और नेहा धूपिया शो के जज थे। 

Trending Videos
Femina Miss India 2019: Suman Rao crowned Miss India 2019
Suman Rao - फोटो : social media

प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप तेलंगाना की संजना विज रहीं। सुमन के अलावा बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइडेड कॉन्टिनेंट 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता। मिस इंडिया की विजेता सुमन राव 7 दिसंबर को थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Femina Miss India 2019: Suman Rao crowned Miss India 2019
Suman Rao - फोटो : social media

सुमन ने चार्डेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। सुमन का कहना है कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। 22 साल की सुमन ने अपनी जीत पर कहा, 'मैं जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हूं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। मैं अपने माता-पिता से सबसे ज्यादा प्रभावित हूं। मेरे लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है।' सुमन अपने परिवार के बेहद करीब हैं । 

Femina Miss India 2019: Suman Rao crowned Miss India 2019
suman rao - फोटो : social media

सुमन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । इसके अलावा सुमन सोशल वर्क करना भी पसंद करती हैं । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो एक गरीब महिला और उसके बच्चे के साथ नजर आ रही हैं ।  सुमन ने कुछ गरीब लोगों को खाने का सामान दान में दिया । इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुमन ने लिखा, 'इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती ।' साथ ही सुमन बीमार बच्चों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी चलाती हैं । इसकी जानकारी भी उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली ।

विज्ञापन
Femina Miss India 2019: Suman Rao crowned Miss India 2019
suman rao - फोटो : social media
लोगों से चंदा इकट्ठा कर वो उन बच्चों का इलाज करवाती हैं जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होता है । वहीं कुछ तस्वीरों में सुमन अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय करती भी नजर आ रही हैं । मॉडलिंग के अलावा अनुकृति को डांस करने का भी शौक है । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed