{"_id":"64996fc4d4980049c50bc396","slug":"hair-care-tips-right-process-of-hair-straightening-in-hindi-2023-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बाल स्ट्रेट करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना बालों को पहुंच सकता है नुकसान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hair Care: बाल स्ट्रेट करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना बालों को पहुंच सकता है नुकसान
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:14 PM IST
सार
अगर आप बाल स्ट्रेट करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपको हेयर फॉल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
Hair Care: महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं लेकिन कई बार उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाने के चक्कर में हम बालों को को नुकसान पहुंचा देते हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से महिलाएं केमिकल ट्रीटमेंट लेकर बालों को स्ट्रेट कराती हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि इस केमिकल के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है।
अगर आप हमेशा के लिए अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो उसके लिए तो पार्लर ही जाना पड़ता है, पर अगर किसी खास कार्यक्रम के लिए बाल स्ट्रेट करने हों तो उसके लिए महिलाएं स्ट्रेनर का इस्तेमाल करती हैं। ये एक सरल तरीका है। भले ही ये अलग और आसान तरीका है, पर इससे भी बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि बाल स्ट्रेट करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके बालों को नुकसान ना पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
hair
- फोटो : istock
जरूर लगाएं हल्का सा तेल
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल स्ट्रेटनर से डैमेज ना हों तो आप बाल स्ट्रेट करने से पहले बालों में हल्का सा तेल जरूर लगाएं। ये आपके बालों को एक्स्ट्रा हीट से होने वाले नुकसान से बचाएगा। इससे आपको बालों में चमक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
hair wash
- फोटो : istock
जरूर लगाएं सीरम
बालों को स्ट्रेट करते वक्त हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल बिखरे-बिखरे नहीं दिखेंगे। इससे बालों की खूबसूरत बढ़ जाती है।
4 of 5
hair
- फोटो : istock
तापमान का रखें ध्यान
बालों को स्ट्रेट करते वक्त स्ट्रेटनर के तापमान का खास ध्यान रखें। अगर तापमान कम होगा तो बाल सही से स्ट्रेट होंगे नहीं, अगर तापमान ज्यादा होगा तो बाल जलने की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
Short Hair
- फोटो : instagram
बालों की बनाएं लेयर
बाल स्ट्रेट करते वक्त कम-कम बालों की लेयर बनाएं। इससे बालों को स्ट्रेट करने में आसानी रहती है। ज्यादा बाल एक साथ स्ट्रेट नहीं हो पाते।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।