{"_id":"6aa66e546766568a900cdd69","slug":"hartalika-teej-special-mehndi-design-simple-and-beautiful-2026-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, शिव-पार्वती से लेकर अरेबिक तक देखें लेटेस्ट पैटर्न","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, शिव-पार्वती से लेकर अरेबिक तक देखें लेटेस्ट पैटर्न
Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
Hartalika Teej Special Mehndi Design: अगर आप हरतालिका तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो यहां उसके लिए हम आपको लेटेस्ट डिजाइन देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hartalika Teej Special Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार करके पूजा-अर्चना करती हैं। तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाने की भी खास परंपरा है। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और सुहाग से भी जोड़कर देखा जाता है।
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
शिव-पार्वती मेहंदी
हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, इसलिए इस मौके पर शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी बेहद खास लगेगी। आप हथेली के बीच में शिव-पार्वती का सुंदर डिजाइन बनवा सकती हैं और उसके आसपास फूल, बेल-पत्ती और छोटे-छोटे पारंपरिक पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिजाइन तीज के पारंपरिक लुक के साथ काफी खूबसूरत लगेगी।
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक डिजाइन एक अच्छा विकल्प है। इसमें हथेली पर बड़े-बड़े फूलों के साथ पत्तियां और घुमावदार बेल बनाई जाती है। उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखने से हाथों को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक मिलता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए भी अच्छी है, जो कम समय में मेहंदी लगाना चाहती हैं।

मिनिमल मेहंदी
सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाएं मिनिमल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें हथेली के किसी एक हिस्से पर छोटा फूल, पत्ती या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाया जा सकता है। उंगलियों पर हल्की डिजाइन के साथ यह मेहंदी बहुत प्यारी लगती है। ऑफिस या छोटे तीज सेलिब्रेशन के लिए भी यह डिजाइन परफेक्ट रहेगी।
विज्ञापन
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
फुल हैंड मेहंदी
अगर आप तीज पर ट्रेडिशनल और हैवी लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली से लेकर कलाई तक बारीक डिजाइन बनाई जाती है। आप इसमें मोर, फूल, पत्तियां, जाल पैटर्न और पारंपरिक मोटिफ शामिल करवा सकती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह डिजाइन तीज के सोलह श्रृंगार के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी।