हिना खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपने लुक से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में अमेरिका में पारंपरिक साड़ी पहने हिना भारत का झंडा लहराते नजर आईं।
अमेरिका में भारत का झंडा लहराते हुए हिना कुछ विदेशी लोगों के साथ नजर आईं। ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' लिखते हुए पोस्ट की। हिना का ये लुक पारंपरिक है, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी है।
सफ़ेद और नारंगी स्ट्रिप्स और काले-गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में हिना जच रही हैं। साड़ी पहने हुए हिना ने काफी तस्वीरें पोस्ट की हैं। साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स ब्लैक ब्लाउज को मैच किया है। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, छोटी बिंदी और पार्टेड बन हेयरस्टाइल के साथ हिना ने इस लुक को पूरा किया है।
ट्रेडिशनल लुक को हिना ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी किया। बता दें कि, हिना ने राज्यलक्ष्मी हेरिटेज बनारस की साड़ी पहनी है, सयाली विद्या ने लुक स्टाइल किया और क्युरिओ कॉटेज की ज्वेलरी पहनी है।
इससे पहले हिना ने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसके बाद एक बार फिर वह अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं।